
Tanuja Joshi
हल्द्वानी से दिल्ली के बड़े न्यूजरूम तक... तनुजा जोशी, उत्तराखंड के शांत और खूबसूरत शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखती हैं. देहरादून के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी ... और पढ़ें
PM Modi Congratulate Team India: टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय टीम को बधाई देते हुए इसे देश के लिए गर्व का पल बताया. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के असाधारण कौशल, दृढ़ निश्चय और बेहतरीन टीमवर्क ने भारत को चैंपियन बनाया है. मोदी ने कहा कि इस शानदार जीत ने हर भारतीय के दिल को गर्व और खुशी से भर दिया है.
भारत ने रविवार (8 मार्च) को लगातार दूसरी और कुल मिलाकर तीसरी बार टी20 विश्व कप खिताब जीता. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर खिताब बरकरार रखा. पूरे देश में भारतीय जश्न मना रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विपक्ष के नेता राहुल गांधी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और अन्य नेताओं के बधाई संदेश आ चुके हैं. आइए देखते हैं कि T20 विश्व कप में भारत के इतिहास रचने पर किसने क्या कहा.
Champions!
Congratulations to the Indian team on winning the ICC Men’s T20 World Cup!
This remarkable triumph reflects exceptional skills, determination and teamwork. They have shown outstanding grit through the tournament.
This victory has filled every Indian heart with…
— Narendra Modi (@narendramodi) March 8, 2026
द्रौपदी मुर्मू ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए कहा कि टी20 वर्ल्ड कप जीतकर भारत ने इतिहास के कई नए कीर्तिमान बनाए हैं. भारत अब ऐसा देश बन गया है जिसने ये कप तीन बार जीता है और लगातार दो बार जीतने वाली भी पहली टीम है. इससे देश के क्रिकेट प्रेमियों को बहुत खुशी और गर्व महसूस हो रहा है. ये हमारे युवाओं में मौजूद बड़े टैलेंट का भी प्रमाण है. टीम के हर खिलाड़ी, पूरे मैनेजमेंट और सपोर्ट स्टाफ को इस शानदार जीत के लिए सबसे ज्यादा सराहना मिलनी चाहिए. उन्होंने भविष्य में भी भारतीय क्रिकेट टीम की लगातार सफलता की कामना की.
Heartiest congratulations to Team India which scaled several peaks of history by winning the ICC Men’s T20 World Cup emphatically. India has the proud distinction of being the only country to win the cup three times. It is also the only team to win the cup twice in a row. This…
— President of India (@rashtrapatibhvn) March 8, 2026
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी खास तौर पर संजू सैमसन की तारीफ की. उन्होंने लिखा कि भारत की शानदार जीत के साथ उन्होंने अपना 70वां जन्मदिन एक दिन पहले ही मना लिया. साथ ही उन्होंने कहा कि उनके तिरुवनंतपुरम के हीरो संजू सैमसन ने लगातार तीसरे मैच में भी कमाल का प्रदर्शन किया.
मैच में भारत के बल्लेबाजों ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 1 लाख से ज्यादा दर्शकों के सामने जबरदस्त बल्लेबाजी की. इस जीत के साथ भारत इतिहास रचते हुए टी20 वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली पहली टीम बन गया, अपने घर में यह खिताब जीतने वाली पहली टीम बना और तीसरी बार वर्ल्ड टी20 जीतने का रिकॉर्ड भी बनाया.
Celebrating my 70th birthday a day in advance with India’s magnificent win the #icct20worldcup2026 ! And another incredible performance, for the third match in a row, by my Thiruvananthapuram hero @IamSanjuSamson ! What more could one ask for ?!! pic.twitter.com/Gmxhb4kmfj
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) March 8, 2026
राहुल गांधी ने टीम इंडिया की जीत पर बधाई देते हुए कहा, ‘एक बार फिर चैंपियन! हमारे मेन इन ब्लू की शानदार जीत रही. पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए खास तौर पर संजू सैमसन और जसप्रित बुमराह की तारीफ करना चाहूंगा. टीम इंडिया को घर में ट्रॉफी बरकरार रखने और देश को जश्न मनाने का एक और यादगार पल देने के लिए हार्दिक बधाई.’
Champions once again!
A magnificent victory for our Men in Blue with a special mention to Sanju Samson and Jaspreet Bumrah for their remarkable performance throughout the tournament.
Congratulations to Team India on retaining the trophy at home and giving the nation yet… pic.twitter.com/ZfcJsvqPvP
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 8, 2026
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.