By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- Prasidh Krishna Brutally Trolled After Flop Show In Ind Vs Aus 1st T20 Match
वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रहे प्रसिद्ध कृष्णा की हुई जमकर धुनाई, सोशल मीडिया यूजर्स का फूटा गुस्सा
प्रसिद्ध कृष्णा के चार ओवर के स्पेल में 50 रन बने. जोश इंग्लिश ने उनके एक ओवर में तीन चौके और एक छक्का के साथ 19 रन ठोके.
विशाखापट्टनम. भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम टी-20 सीरीज के पहले मैच में आज आमने-सामने है. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जोश इंग्लिस के शतक से भारत के सामने जीत के लिए 209 रन का लक्ष्य रखा है. जोश इंग्लिस ने इस मैच में टी-20 करियर का पहला शतक (110 रन) जड़ा. उन्होंने भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली. वर्ल्ड कप 2023 टीम का हिस्सा प्रसिद्ध कृष्णा भी उनके निशाने पर रहे, उन्होंने कृष्णा के एक ओवर में 19 रन ठोके.
प्रसिद्ध कृष्णा ने चार ओवर के स्पेल में 50 रन खर्च किए और एक विकेट हासिल किया. उनके पहले ओवर में 13 रन, दूसरे ओवर में 19 रन, तीसरे ओवर में 10 रन और चौथे ओवर में 08 रन बने. इस स्पेल के बाद सोशल मीडिया पर इसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि विश्व कप टीम का हिस्सा रहे इस गेंदबाज का इस तरह का प्रदर्शन निराशाजनक है.
यहां देखें लोगों का रिएक्शन:
3 overs for 42 runs for Prasidh Krishna! And he was in India’s World Cup squad ♂️♂️ #INDvAUS
— Aleena_Shahid (@AleenaFacts) November 23, 2023
Vizag’s Crowd to Prasidh Krishna: pic.twitter.com/Wx611bn8VQ
— Lucifer 45 (@1m_lucifer45) November 23, 2023
Already broken with WC defeat & now watching Prasidh Krishna bowl,
Indian Cricket Fans : pic.twitter.com/AgMPLn0MgF
— g0v!ñD $#@®mA (@rishu_1809) November 23, 2023
The crowd is not happy with Prasidh Krishna!! #INDvsAUS #INDvAUS #T20I #T20WorldCup #AnimalTrailer #RanbirKapoor #LegendsLeagueCricket #LLCT20 #T20ISeries #JioCinema pic.twitter.com/Zq8aRK3D1O
— Farhan Mansuri (@_FarhanMansuri) November 23, 2023
Prasidh Krishna se Better Apna Shivam Dube Bowling Kar Deta
— Junaid Khan (@JunaidKhanation) November 23, 2023
On paper Prasidh Krishna was in India’s World Cup squad
— Lubana Warriors (@LovepreetS49) November 23, 2023
Crowd to Prasidh Krishna #INDvsAUS #T20I #AUSvsIND #SteveSmith #JoshInglis pic.twitter.com/0dOB2yJr2a
— Nitu Raj (@realnituraj) November 23, 2023
Prasidh Krishna was our backup seamer in the CWC squad. pic.twitter.com/BVPiw5bXt9
— Lucifer 45 (@1m_lucifer45) November 23, 2023
ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 208 रन
भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था. ऑस्ट्रेलिया ने जोश इंग्लिस के शतक (110 रन) और स्टीव स्मिथ (52 रन) के अर्धशतक से 50 ओवर में तीन विकेट पर 208 रन बनाए. प्रसिद्ध कृष्णा के अलावा रवि बिश्नोई भी काफी महंगे साबित हुए. उन्होंने चार ओवर के स्पेल में 54 रन खर्च किए. अर्शदीप सिंह के चार ओवर में 41 रन बने.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें