Prasidh Krishna के हेल्मेट पर लगी गेंद, छोड़ना पड़ा मैच, कन्कशन सब्सीट्यूट के तौर पर इस खिलाड़ी को मौका

प्रसिद्ध कृष्णा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक गेंद पर पुल शॉट मारने की कोशिश में थे, जहां गेंद उनके हेल्मेट पर लगी. इसके चलते उन्हें अपनी पारी बीच में ही छोड़नी पड़ी बाद में वह इस मैच से ही बाहर हो गए.

Published date india.com Published: September 24, 2025 9:12 PM IST
Prasidh Krishna
प्रसिद्ध कृष्णा @BCCI/x

India A vs Australia A 2nd Unofficial Test at Lucknow: भारत A और ऑस्ट्रेलिया A की टीमें अनऑफिशियल टेस्ट में लखनऊ के एकाना स्टेडियम में खेल रही हैं. इस मैच में प्रसिद्ध कृष्णा को बैटिंग के दौरान सिर पर चोट लगी है, जिसके चलते उन्हें यह मैच बीच में ही छोड़ना पड़ा है. इस अनाधिकृत टेस्ट का यह दूसरा दिन था, जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 420 के जवाब में बैटिंग पर थी.

वह क्रीज पर 16 रन बनाकर नाबाद थे, जब तेज गेंदबाज हैनरी थार्न्टन की एक गेंद उनकी हेल्मेट पर जा लगी. यह भारतीय पारी का 39वां ओवर था, जब थार्न्टन ने उन्हें बाउंसर फेंका और प्रसिद्ध उनके खिलाफ पुल शॉट मारने की कोशिश कर रहे थे. हालांकि उन्होंने इसके बाद भी बैटिंग जारी रखी थी. वह अगले करीब 3 ओवर तक क्रीज पर बने हुए थे. लेकिन इसके बाद 42वें ओवर में प्रसिद्ध मैदान छोड़कर ड्रेसिंग रूम की ओर बाहर चले आए.

इसके बाद नए बल्लेबाज मोहम्मद सिराज ने वहां पहुंचकर पारी को आगे बढ़ाया. इसके बाद सिराज के आउट होने के साथ ही भारत के 8वें विकेट का पतन हुआ तो नंबर 11 पर गुरनून बरार बैटिंग के लिए उतरे. इस बीच साई सुदर्शन आउट हुए तो भारतीय टीम ने प्रसिद्ध को दोबारा बैटिंग पर नहीं भेजा और कन्कशन सब्सीट्यूट नियम का इस्तेमाल करते हुए यश ठाकुर को बैटिंग पर भेज दिया. हैनरी थॉर्न्टन ने भारत की पारी को सस्ते में समेटने में अहम भूमिका निभाई, जिन्होंने कुल 4 विकेट अपने नाम किए.

भारत A की टीम 194 रनों पर ऑलआउट हो गई. ऑस्ट्रेलिया A ने पहली पारी के आधार पर 226 रनों की बढ़त हासिल की. इसके बाद भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में जल्दी जल्दी 3 विकेट झटक लिए, जबकि मेहमान टीम अपने स्कोर में सिर्फ 16 रन ही जोड़ पाई थी.

हालांकि अभी प्रसिद्ध की चोट की गंभीरता के बारे ज्यादा जानकारी नहीं है, जबकि भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने बुधवार शाम को ही वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाली 2 टेस्ट की सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम का चयन करने के लिए बैठक भी की है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.