"बच्चा टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयार नहीं है", प्रसिद्ध कृष्णा को चुनने के फैसले पर पूर्व भारतीय गेंदबाज ने रोहित, द्रविड़ की आलोचना की

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को छोड़कर बाकी भारतीय गेंदबाज खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए, खासकर कि अपना डेब्यू मैच खेल रहे प्रसिद्ध कृष्णा.

Published date india.com Published: December 30, 2023 3:04 PM IST
Prasidh Krishna Test
प्रसिद्ध कृष्णा (ANI)

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट में भारती युवा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) का टेस्ट डेब्यू भूलने लायक रहा. ना केवल टीम इंडिया को इस मैच में एक पारी और 32 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा बल्कि कृष्णा का निजी प्रदर्शन भी बेहद निराशाजनक रहा. हालांकि इस शर्मनाक हार के बाद भी कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कहा कि वे दाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज का समर्थन करेंगे. लेकिन भारतीय टीम मैनेजमेंट ने केप टाउन टेस्ट से पहले आवेश खान (Avesh Khan) को स्क्वाड में शामिल कर कृष्णा के प्लेइंग इलेवन से बाहर होने का संकेत दिया है.

इस बीच पीटीआई से बातचीत में एक पूर्व भारतीय गेंदबाज ने रेड बॉल क्रिकेट में प्रसिद्ध कृष्णा के अनुभव की कमी पर जोर देकर उन्हें प्लेइंग इलेवन में चुनने के कप्तान रोहित और कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के फैसले पर सवाल उठाए.

Also read: सेंचुरियन टेस्ट में हार से हुआ साफ, पूरी तरह तैयार नहीं है भारतीय गेंदबाजों की दूसरी खेप; दिखी ‘बेंच स्ट्रेंथ’ की कमजोरी

पूर्व गेंदबाज ने पीटीआई को बताया, “बेचारा प्रसिद्ध… बच्चा टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयार नहीं है. उसके पास अभी तक दूसरे और तीसरे स्पैल में गेंदबाजी करने का कौशल नहीं है. वे डेक को हिट करने की उसकी क्षमता के आधार पर उसके साथ गए थे. लेकिन वे भूल गए कि उसने रणजी ट्रॉफी सीजन में आखिरी बार कब गेंदबाजी की थी? सिर्फ एक इंडिया ए गेम पर्याप्त नहीं है.”

उन्होंने कहा कि आवेश के शामिल होने से भी कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा जब तक कि उन्हें लंबी भूमिका नहीं दी जाती. उन्होंने कहा, “समस्या यह है कि भारत की अगली पीढ़ी के तेज गेंदबाज उस तरह का उत्साह और आत्मविश्वास पैदा नहीं करते हैं जैसा कि बुमराह, शमी, ईशांत और सिराज ने पैदा किया था.”

IND Vs SA टेस्ट में नाकाम रहे प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर; कमजोर पेस अटैक बना हार का बड़ा कारण

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

नाम बताने से इनकार करते हुए गेंदबाज ने कहा, “आवेश भी प्रसिद्ध की तरह ही गेंदबाज है, लेकिन लाल गेंद से क्रिकेट अधिक नियमित रूप से खेलता है. इसलिए वह बेहतर लेंथ हिट कर सकता है. नवदीप सैनी अभी भी छह साल से भारत ए के लिए खेल रहे हैं. यह आपको कहानी बताता है.”

बुमराह, शमी और सिराज को छोड़ दें तो भारत का पेस अटैक भरोसेमंद नहीं दिख रहे हैं. चाहे आवेश खान हो, प्रसिद्ध कृष्णा या फिर शार्दुल ठाकुर….किसी भी गेंदबाज ने टेस्ट क्रिकेट में खुद को साबित नहीं कर पाए है.

सेंचुरियन टेस्ट में हार के बाद भी भारत के पास केपटाउन में सीरीज बचाने का और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में कुछ प्वाइंट्स जीतने का मौका है लेकिन इसके लिए उन्हें एक सटीक पेस अटैक की जरूरत होगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.