
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
नवी मुंबई: शानदार फॉर्म में चल रही सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल घुटने और टखने की चोट के कारण सोमवार को आईसीसी महिला वनडे विश्व कप के बाकी मैचों से बाहर हो गईं जिससे भारतीय टीम को करारा झटका लगा है.
बांग्लादेश के खिलाफ डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारत के अंतिम लीग मैच के दौरान प्रतिका का दाहिना टखना मुड़ गया था. भारत गुरुवार को सेमीफाइनल-2 में डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा जबकि फाइनल रविवार को होगा.
वर्ल्ड कप सेमीफाइनल से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका, स्टार ओपनर टूर्नामेंट से बाहर
21वें ओवर की आखिरी गेंद पर जब प्रतिका गेंद रोकने के लिए डीप मिडविकेट से दौड़ीं तो उनका दाहिना पैर गीले मैदान में फंस गया और वह दर्द से कराहते हुए गिर पड़ीं. भारतीय खिलाड़ी भाग कर प्रतिका के पास पहुंची और एक स्ट्रेचर भी मैदान में लाया गया लेकिन यह 25 साल की खिलाड़ी सहयोगी स्टाफ की मदद से मैदान से बाहर चली गईं.
प्रतिका पूरे टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में रही हैं और उन्होंने छह पारियों में 51.33 के औसत से 308 रन बनाए हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला विश्व कप शतक लगाया। इस दौरान वह महिला वनडे में संयुक्त रूप से सबसे तेज 1000 रन बनाने वाली खिलाड़ी भी बनीं. प्रतिका ने शीर्ष क्रम में स्मृति मंधाना के साथ अच्छी भागीदारियां कीं.
शेफाली वर्मा को टीम में मिली एंट्री
प्रतिका रावल की जगह अब शेफाली वर्मा को भारतीय टीम में शामिल किया गया है. शेफाली ने हालांकि अपना पिछला वनडे मैच मैच एक साल पहले खेला था. आईसीसी ने प्रतिका रावल की जगह शेफाली वर्मा को भारतीय टीम में शामिल करने को अपनी मंजूरी दे दी है.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एक बयान में कहा, ‘‘बांग्लादेश के खिलाफ लीग मैच में क्षेत्ररक्षण करते समय प्रतिका रावल के दाहिने टखने में चोट लगने के बाद शेफाली वर्मा को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है.
The ICC has approved Shafali Verma as Pratika Rawal’s replacement for the remainder of the World Cup
The replacement of a player requires the approval of the Event Technical Committee before the replacement player can be officially added to the squad#IndianCricket #CWC25 pic.twitter.com/m659BozS4m
— Cricbuzz (@cricbuzz) October 27, 2025
आक्रामक बल्लेबाज शेफाली वर्मा को सीधे अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है. 21 वर्षीय इस सलामी बल्लेबाज का वनडे रिकॉर्ड सामान्य है, उन्होंने 29 मैचों में 23 के औसत से 644 रन बनाए हैं. प्रदर्शन में निरंतरता की कमी के कारण शेफाली वनडे टीम में अपनी जगह नहीं बना पाईं. हालांकि उन्होंने छोटे प्रारूप में अपनी जगह बरकरार रखी है.
उधर, रिचा घोष की फिटनेस पर भी संदेह बना हुआ है. न्यूजीलैंड के खिलाफ इस विकेटकीपर बल्लेबाज की उंगली में चोट लग गई थी और इसके बाद वह बांग्लादेश के खिलाफ मैच से बाहर हो गईं थीं.
(एजेंसी)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.