
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
नवी मुंबई: आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार शतक लगाने वाली भारतीय ओपनर प्रतिका रावल को लेकर इस समय एक बुरी खबर आ रही है. रविवार को बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान फील्डिंग करते समय प्रतिका रावल (Pratika Rawal) चोटिल हो गईं. इसके बाद उन्हें लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर जाना पड़ा.
प्रतिका का चोटिल होना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच से पहले टीम इंडिया के लिए बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि यह भारतीय ओपनर शानदार फॉर्म में चल रही हैं. भारत को सेमीफाइनल में गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना है.
25 साल की प्रतिका भारत के लिए अब तक 24 वनडे मैच खेल चुकी हैं. रविवार को बांग्लादेश के खिलाफ लीग मैच में 21वें ओवर की आखिरी गेंद पर डीप मिडविकेट पर क्षेत्ररक्षण करते समय उनका दाहिना टखना मुड़ गया. ऐसा लग रहा था कि लगातार बारिश के कारण डीवाई पाटिल स्टेडियम के गीले मैदान पर उनका पैर फंस गया.
UPDATE#TeamIndia all-rounder Pratika Rawal sustained an injury to her knee and ankle while fielding in the 1st innings against Bangladesh. The BCCI Medical Team is closely monitoring her progress.#WomenInBlue | #CWC25 | #INDvBAN pic.twitter.com/JDocwJEF9A
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 26, 2025
भारतीय टीम प्रबंधन ने बयान में कहा, ” टीम इंडिया की ऑलराउंडर प्रतिका रावल को बांग्लादेश के खिलाफ क्षेत्ररक्षण करते समय घुटने और टखने में चोट लग गई। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है.”
Worrying signs for India — Pratika Rawal helped off after twisting her ankle.#CricketTwitter #CWC25 #INDvBANpic.twitter.com/H9SSKDk4vO
— Female Cricket (@imfemalecricket) October 26, 2025
प्रतिका गेंद के करीब पहुंचीं लेकिन पैर फंसने के कारण वह मैदान पर गिर गईं और गेंद बाउंड्री पर चली गई। उनकी साथी खिलाड़ी और भारत का सहयोगी स्टाफ उनकी मदद के लिए दौड़ा.
मैदानकर्मियों ने एक स्ट्रेचर भी मैदान पर पहुंचाया लेकिन इसकी जरूरत नहीं पड़ी क्योंकि प्रतिका भारतीय सहयोगी स्टाफ की मदद से लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चली गईं.
उप कप्तान स्मृति मंधाना के साथ सफल सलामी जोड़ी बनाने वाली प्रतिका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 122 रन की मैच विजयी पारी खेली थी जिससे भारत सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रहा था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.