Prithvi Shaw: पृथ्वी शॉ को फिर नहीं मिली टीम में जगह, सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास

Prithvi Shaw dropped from Mumbai squad: कभी भारत के सबसे प्रतिभावान खिलाड़ियों में शामिल रहे और टेस्ट पदार्पण पर शतक जड़ने वाले 25 वर्षीय पृथ्वी के लिए मौजूदा सत्र भूलने वाला रहा है.

Written by: Ezaz Ahmad Edited by: Ezaz Ahmad
Updated: December 17, 2024, 8:27 PM IST

नई दिल्ली: भारतीय टीम से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को विजय हजारे ट्रॉफी वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए मंगलवार को मुंबई की टीम से बाहर कर दिया गया क्योंकि उनका प्रदर्शन लगातार खराब चल रहा है. इससे परेशान इस खिलाड़ी को यह पूछने पर मजबूर होना पड़ा कि ‘मुझे और क्या देखना है?’

यह टूर्नामेंट 21 दिसंबर से शुरू हो रहा है. कभी भारत के सबसे प्रतिभावान खिलाड़ियों में शामिल रहे और टेस्ट पदार्पण पर शतक जड़ने वाले 25 वर्षीय पृथ्वी के लिए मौजूदा सत्र भूलने वाला रहा है.

फिटनेस और अनुशासनात्मक कारणों से पृथ्वी को रणजी ट्रॉफी लीग चरण के बीच से ही बाहर कर दिया गया था लेकिन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए उनकी टीम में वापसी हुई जिसे मुंबई ने जीता। नवंबर में आईपीएल नीलामी में भी किसी फ्रेंचाइजी ने उनके लिए बोली नहीं लगाई.

सारा तेंदुलकर ने बिकिनी पहन सर्दियों में कराया मदमस्त फिगर का दीदार- PHOTOS

शीर्ष घरेलू प्रतियोगिता में भी उनका प्रदर्शन प्रभावशाली नहीं रहा। उन्होंने कुछ मौकों पर अच्छी शुरुआत की लेकिन अर्धशतक जड़ने में नाकाम रहे.

पृथ्वी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘भगवान मुझे बताओ, मुझे और क्या देखना है? 65 पारियां, 55.7 की औसत और 126 के स्ट्राइक रेट से 3399 रन (विजय हजारे में) के बावजूद मैं काफी अच्छा नहीं हूं। लेकिन मैं आप पर अपना भरोसा बनाए रखूंगा और उम्मीद है कि लोग अब भी मुझ पर भरोसा करेंगे क्योंकि मैं निश्चित रूप से वापसी करूंगा। ओम साई राम।’’

IND vs AUS: उधार के बल्ले से आकाश दीप ने गाबा में उड़ाया गर्दा, ऐतिहासिक पारी खेलकर ब्रिसबेन में बचाई भारत की ‘लाज’

श्रेयस अय्यर 17 सदस्यीय टीम की अगुआई करेंगे जिसे शुरुआती तीन मैच के लिए चुना गया है. अनुभवी स्पिनर शम्स मुलानी को भी टीम में जगह नहीं मिली है. विजय हजारे टूर्नामेंट के पिछले सत्र में अजिंक्य रहाणे ने टीम की अगुआई की थी. भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को भी टीम में जगह मिली है. मुंबई अपने अभियान की शुरुआत 21 दिसंबर को अहमदाबाद में कर्नाटक के खिलाफ करेगा.

टीम इस प्रकार है:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), आयुष म्हात्रे, अंगकृष रघुवंशी, जय बिस्टा, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, सिद्धेश लाड, हार्दिक तमोरे, प्रसाद पवार, अथर्व अंकोलेकर, तनुष कोटियन, शार्दुल ठाकुर, रॉयस्टन डियास, जुनेद खान , हर्ष तन्ना और विनायक भोर।

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.