
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
Prithvi Shaw in IPL 2026 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 19वें सीजन के लिए मंगलवार को आबू धाबी में हो रही खिलाड़ियों की नीलामी में जहां एक ओर कई खिलाड़ियों पर रुपयों की बरसात हो रही थी तो वहीं युवा ओपनिंग बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के लिए यह घड़ी मुश्किल भी दिख रही थी. पृथ्वी शॉ यहां 75 लाख रुपये के बेस प्राइज के साथ नीलामी में उतरे थे. लेकिन नीलामी में जब शुरुआती दो बार उनका नाम सामने आया तो लीग की 10 टीमों में से किसी ने भी उन पर भाव नहीं लगाया और वह अनसोल्ड रह गए. दो-दो बार अनसोल्ड रहने से पृथ्वी शॉ का दिल टूट गया था और उन्होंने सोशल मीडिया पर यह रिएक्ट कर दिया था.
26 साल के शॉ ने अपने अनसोल्ड रहने पर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक हार्टब्रेक इमोटिकॉन पोस्ट किया था, लेकिन जब आखिरकार नीलामी पूरी होने से कुछ क्षण पहले दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा, तो 26 वर्षीय खिलाड़ी को इंस्टा स्टोरी डिलीट करनी पड़ी.पृथ्वी शॉ का नाम अनसोल्ड प्लेयर्स के एक्सेलरेटेड राउंड में आया. हालांकि, दिन में एक बार फिर उन्हें किसी ने नहीं खरीदा. इसके बाद शॉ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट की, जिसमें उन्होंने ‘इट्स ओके’ लिखा. इसके साथ ही शॉ ने एक हार्टब्रेक इमोजी भी लगाई.

पृथ्वी शॉ का टूट गया था दिल…
कुछ देर बार नीलामी के अंत में तीसरी बार उनका नाम आया. आखिरकार, उनकी पुरानी IPL टीम दिल्ली कैपिटल्स ने ही उन्हें खरीद कर एक बार इस लीग में मौका दे दिया. शॉ ने छह मिनट के अंदर अपनी पिछली पोस्ट डिलीट करते हुए उसकी जगह दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल के साथ सेल्फी लेते हुए एक तस्वीर पोस्ट की.
पृथ्वी शॉ ने इस नई पोस्ट को दिल वाले इमोजी के साथ टाइटल दिया- ‘अपने परिवार में वापसी.’ 26 वर्षीय पृथ्वी शॉ ने अक्टूबर 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू करने के बाद से भारत के लिए 5 टेस्ट और 6 वनडे मैच खेले हैं. 25 जुलाई 2021 को उन्होंने भारत की ओर से टी20 मैच खेला, जिसके बाद उन्हें फिर किसी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में मौका नहीं मिल सका.
पृथ्वी शॉ ने साल 2018 से अब तक सिर्फ दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से आईपीएल खेला है. उन्होंने 79 मुकाबलों में 23.94 की औसत के साथ 1,892 रन बनाए. इस दौरान शॉ के बल्ले से 14 अर्धशतक निकले. इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने आईपीएल 2021 में 31.93 की औसत के साथ 479 रन बनाए, जिसमें 4 अर्धशतक भी शामिल थे.
पृथ्वी शॉ ने भारत की तरफ से 5 टेस्ट मुकाबलों में 1 शतक और 2 अर्धशतक के साथ 339 रन बनाए, जबकि 6 वनडे मुकाबलों में उन्होंने 189 रन जुटाए. शॉ अपने करियर के इकलौते टी20 मैच में खाता नहीं खोल सके थे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.