भारतीय ओपनर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) को हाल में काउंटी क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला. टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद लगाए बैठे पृथ्वी काउंटी क्रिकेट के इस सीजन में रॉयल लंदन वनडे कप में नॉर्थम्पटनशायर के लिए खेल रहे हैं. शुक्रवार को वह ग्लॉस्टरशायर के खिलाफ मुकाबले में खेलने उतरे. पृथ्वी शॉ के लिए उनका काउंटी डेब्यू कुछ खास नहीं रहा और वह बाउंसर तक भी नहीं झेल पाए. उनका विकेट भी मजाक बन गया.
ग्लॉस्टरशायर के तेज गेंदबाज पॉल वैन मीकरन की खतरनाक तेज बाउंसर के खिलाफ पृथ्वी अपना संतुलन भी खो बैठे और खुद ही स्टंप पर बल्ला मार बैठे. पृथ्वी की पारी का अजीबोगरीब तरीके से अंत हुआ. स्टंप पर बल्ला मारने के बाद वह हिट विकेट आउट होकर पवेलियन लौट गए. शॉ ने काउंटी में अपने डेब्यू मैच में 34 रनों की पारी खेली.
नॉर्थम्पटनशायर और ग्लॉस्टरशायर के बीच मुकाबले की बात करें तो पृथ्वी की टीम को 279 रन का लक्ष्य मिला. लेकिन टीम की शुरुआत काफी खराब रही और उसने 30 रन के अंदर ही अपने पांच विकेट खो दिए. इसके बाद भारतीय सलामी बल्लेबाज ने लुईस मैकमैनस (54) के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 24 रनों की साझेदारी करके टीम को 50 के पार पहुंचाया. हालांकि तभी शॉ का धैर्य भी जवाब दे गया और वह भी हिट विकेट आउट होकर पवेलियन लौट गए. पृथ्वी का हिटविकेट अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
HIT WICKET!!!! 🚀
Paul van Meekeren with a fierce bumper that wipes out Prithvi Shaw who kicks his stumps on the way down. What a delivery! Shaw goes for 34.
पृथ्वी के आउट होने के बाद निचलेक्रम के बल्लेबाजों ने लड़ाई जारी रखी. लेकिन आखिरकार टीम को 23 रन से हार का सामना करना पड़ा. शॉ करीब दो साल से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने टीम इंडिया के लिए अपना पिछला मुकाबला साल 2021 के श्रीलंका दौरे पर खेला था. आईपीएल 2023 में भी उनके बल्ले से कुछ खास रन नहीं निकल पाए थे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.