पृथ्वी शॉ ने वन-डे कप में जड़ा दोहरा शतक; तोड़े सौरव गांगुली, चेतेश्वर पुजारा के रिकॉर्ड

इंग्लैंड के घरेलू वनडे कप 2023 टूर्नामेंट में सोमरसेट के खिलाफ मैच में नॉर्थहैम्पटनशायर के लिए खेलते हुए भारतीय सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने 153 गेंदो पर 28 चौकों और 11 छक्कों की मदद से 244 रन की पारी खेली.

Published date india.com Published: August 9, 2023 7:34 PM IST
Prithvi Shaw hits double hundred for Northamptonshire in One-Day Cup

नॉर्थम्प्टन| भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने बुधवार को नॉर्थम्प्टन के काउंटी ग्राउंड में समरसेट के खिलाफ वन-डे कप टूर्नामेंट में नॉर्थम्पटनशायर के लिए दोहरा शतक लगाया. पृथ्वी शॉ ने वनडे कप में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर के ओली रॉबिन्सन (Ollie Robinson) के 206 रन (2022 में केंट के लिए) के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. शॉ ने सैफ ज़ैब के 136 रन के रिकॉर्ड को तोड़कर वन-डे कप में नॉर्थेंट्स बल्लेबाज का उच्चतम स्कोर का बनाया.

नॉर्थम्पटनशायर के लिए अपने तीसरे मैच में बल्लेबाजी करते हुए शॉ ने 81 गेंदों पर टीम के लिए अपना पहला शतक पूरा किया और फिर 153 गेंदो पर 28 चौकों और 11 छक्कों की मदद से 244 रन की पारी खेलकर अपना दोहरा शतक जड़ा. ये शाह के लिस्ट-ए करियर का दूसरा दोहरा शतक है. इससे पहले मुंबई के इस बल्लेबाज ने 2020-21 विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान पुदुचेरी के खिलाफ मैच में नाबाद 227 रन बनाए थे.

शॉ ने तोड़े चेतेश्वर पुजारा, सौरव गांगुली के रिकॉर्ड; रोहित शर्मा की बराबरी की

इस पारी के साथ शॉ ने कई लिस्ट ए रिकॉर्ड तोड़े. वो रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बाद एक से ज्यादा लिस्ट ए दोहरे शतक बनाने वाले दूसरे भारतीय और कुल मिलाकर चौथे बल्लेबाज बन गए. शॉ के अलावा रोहित ने तीन, अली ब्राउन और ट्रैविस हेड ने लिस्ट-ए क्रिकेट में दो-दो दोहरे शतक बनाए हैं.

शॉ ने वनडे कप में किसी भारतीय द्वारा बनाए सर्वोच्च स्कोर का चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) का रिकॉर्ड तोड़ दिया. शॉ वन-डे कप में दोहरा शतक बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए.

साथ ही शॉ ने इंग्लैंड में किसी भारतीय द्वारा सर्वोच्च लिस्ट ए स्कोर के मामले में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को पीछे छोड़ दिया है. गांगुली ने 1999 में इंग्लैंड की जमीन पर श्रीलंका के खिलाफ मैच में 183 रन की पारी खेली थी.

शॉ, जिन्होंने 56 लिस्ट ए मैचों में 50 से ज्यादा की औसत के साथ 2800 से अधिक रन बनाए हैं. शॉ पिछले हफ्ते ग्लॉस्टरशायर के खिलाफ अपने नॉर्थेंट्स डेब्यू मैच में 34 रन पर हिटविकेट आउट हो गए थे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.