By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- Prithvi Shaw Set To Be Out Of Action For Several Months Due To Acl Injury
एक बार फिर चोटिल हुए पृथ्वी शॉ; जानें कितने महीनों तक रहेंगे क्रिकेट के मैदान से दूर
Prithvi Shaw ACL injury: घुटने में गंभीर चोट लगने की वजह से नॉर्थहैम्पटनशायर के साथ भारतीय सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का पहला काउंटी स्टिंट पूरा होने से पहले ही खत्म हो गया है.
लंदन| काउंटी क्रिकेट में धमाकेदार शतक जड़ रहे भारतीय सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) को बड़ा झटका लगा है. इंग्लैंड में रॉयल लंदन वन डे कप में नॉर्थम्पटनशायर के लिए खेल रहे शॉ को डरहम के खिलाफ मैच के दौरान घुटने में चोट लग गई थी. जांच के बाद पता चला कि चोट काफी गंभीर है, जिसके बाद शॉ के एसीएल इंजरी की वजह से अगले कुछ महीनों के लिए क्रिकेट मैदान से दूर रहने की संभावना है.

नॉर्थम्पटनशायर की ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान के मुताबिक पृथ्वी आगे टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगे. इस बीच बीसीसीआई को भी शॉ की चोट का पता चला. जिसके बाद बोर्ड ने एक मेडिकल टीम भेजी और शुक्रवार को लंदन में एक स्पेशलिस्ट से भी संपर्क किया.
नॉर्थम्पटनशायर के मुख्य कोच जॉन सैडलर ने शॉ की चोट पर कहा, “पृथ्वी ने एक क्लब के रूप में हम पर बहुत बड़ा प्रभाव डाला. यह शर्म की बात है कि वह टूर्नामेंट के बाकी मैचों में नहीं खेल पाएंगे. वह बेहद विनम्र और आदरणीय हैं.”
चोटिल होने से पहले शॉ लंदन वन-डे कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शीर्ष पर हैं. टीम इंडिया से बाहर किए जाने के बाद शॉ ने वनडे-कप में दोहरा शतक जड़ ना केवल कई रिकॉर्ड तोड़े बल्कि अपने आलोचकों को भी करारा जवाब दिया.
23 साल के खिलाड़ी ने चार मैचों में 143 रन की औसत से 429 रन बनाए, जिसमें एक दोहरा शतक और एक शतक शामिल था. शॉ ने सोमरसेट के खिलाफ मैच में 153 गेंदो पर 244 रन की पारी खेलकर लिस्ट ए क्रिकेट में एक से ज्यादा दोहरे शतक बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों के क्लब में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की बराबरी की. साथ ही शॉ ने इंग्लैंड की जमीन सर्वोच्च लिस्ट-ए स्कोर बनाने का सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) का रिकॉर्ड भी तोड़ा.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें