रावलपिंडी: वेस्टइंडीज के स्पिनर अकील हुसैन (Akeal Hosein) को इस बार आईपीएल 2024 के लिए किसी भी टीम ने भाव नहीं दिया . लेकिन उसकी परवाह न करते हुए अकील ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है. पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2024) में क्वेटा ग्लेडिएटर्स (Quetta Gladiators) के लिए खेल रहे अकील ने पेशावर जालमी के खिलाफ हैट्रिक (Akeal Hosein hat-trick) लेकर सनसनी मचा दी है. अकिल अब पीएसएल में में हैट्रिक लेने वाले क्वेटा ग्लैडिएटर्स के पहले गेंदबाज बने हैं.
30 साल के अकील ने पेशावर जालमी के खिलाफ खेले जा रहे मैच में पारी के 16वें ओवर में आमिर जमाल, मेहरान मुमताज और ल्यूक वूड को लगातार तीन गेंदों पर आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की. वहीं पाकिस्तान सुपर लीग में हैट्रिक लेने वाले वह छठे गेंदबाज बने हैं. उन्होंने मैच में चार ओवर के स्पेल में 23 रन देकर चार विकेट चटकाए. पाकिस्तान सुपर लीग में पहली हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड मोहम्मद आमिर के नाम हैं.
PSL 2024: बाबर आजम ने रचा इतिहास, 32वीं फिफ्टी के साथ बना डाले कई रिकॉर्ड्स
अकिल की हैट्रिक के बावजूद पेशावर जालमी की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 196 रन बनाए. पेशावर के कप्तान बाबर आजम (30 गेंद में 53 रन) ने अर्धशतक बनाया. टोम कोहलर ने 19 गेंद में 33 रन और रोवमेन पावेल ने 25 गेंद में नाबाद 28 रन बनाए. सैम अयूब ने 12 गेंद में 30 रन और सैम अयूब ने 13 गेंद में 30 रन की विस्फोटक पारी खेली. बाबर ने पीएसएल 2024 में आठ मैचों में 63.85 की औसत से 447 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 154.67 का है. इस सीजन में वह अब तक चार अर्धशतक लगा चुके हैं. बाबर इस सीजन में 400 से अधिक रन बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं.
आईपीएल 2024 ऑक्शन में किसी ने नहीं दिया था भाव
अकिल हुसैन आईपीएल 2024 ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे और उन्हें किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा था. लेकिन आईपीएल 2023 में वह सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा थे. हालांकि उन्हें ज्यादा मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला था. आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले अकिल हुसैन को सनराइजर्स हैदराबाद ने रिलीज कर दिया था. वह 50 लाख के बेस प्राइस के साथ नीलामी में उतरे थे, लेकिन किसी भी टीम ने उन्हें भाव नहीं दिया था.
❌❌❌
That’s a HAT-TRICK for Akeal Hosein !!! 🎩#HBLPSL9 | #KhulKeKhel | #PZvQG pic.twitter.com/SmlK1C2Oqi
— PakistanSuperLeague (@thePSLt20) March 8, 2024
पाकिस्तान सुपर लीग में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज
मोहम्मद आमिर- कराची किंग्स vs लाहौर कलंदर्स, 5 फरवरी 2016
जुनैद खान- मुल्तान सुल्तान vs लाहौर कलंदर्स, 23 फरवरी 2018
इमरान ताहिर- मुल्तान सुल्तान vs क्वेटा ग्लैडिएटर्स, 3 मार्च 2018
मोहम्मद सामी- इस्लामाबाद यूनाइटेड vs पेशावर जाल्मी, 22 फरवरी 2019
अब्बास अफरीदी- मुल्तान सुल्तान vs क्वेटा ग्लेडियेटर्स, 11 मार्च 2023
अकिल हुसैन- क्वेटा ग्लैडिएटर्स vs पेशावर जालमी, 08 मार्च 2024.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.