Psl 2024 Babar Azam Delivers Again Smashes His 32nd Psl Fifty For Peshawar Zalmi Vs Quetta Gladiators In Rawalpindi
PSL 2024: बाबर आजम ने रचा इतिहास, 32वीं फिफ्टी के साथ बना डाले कई रिकॉर्ड्स
Babar Azam in PSL 2024: बाबर ने पीएसएल 2024 में आठ मैचों में 63.85 की औसत से 447 रन बनाए हैं. बाबर इस सीजन में 400 से अधिक रन बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं.
Babar Azam, PSL 2024, Peshawar Zalmi vs Quetta Gladiators
रावलपिंडी: स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2024) में अपने खतरनाक फॉर्म में चल रहे हैं. बाबर ने पाकिस्तान की प्रमुख क्रिकेट लीग-पीएसएल में 32वां अर्धशतक जड़कर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है. पेशावर जालमी के कप्तान बाबर ने क्वेटा ग्लेडिएटर्स (Peshawar Zalmi vs Quetta Gladiators) के खिलाफ शुक्रवार को खेले जा रहे पीएसएल 2024 के 25वें मैच में 53 रन की शानदार पारी खेली. उन्होंने 30 गेंदों में 53 रनों की शानदार पारी खेली. बाबर ने इससे पहले, मुल्तान सुल्तांस के खिलाफ पिछली पारी में 64 रन की पारी खेली थी.
बाबर उस समय आउट हुए जब पेशावर जालमी की टीम 13 ओवर में 134/4 का स्कोर बना चुकी थी. उन्होंने पावरप्ले में 19 गेंदों पर 34 रन बना डाले. बाबर ने इस दौरान सलामी बल्लेबाज सईम अयूब (30) के साथ 46 और फिर मोहम्मद हारिस के साथ 47 रन की साझेदारी की.
पेशावर जालमी के कप्तान बाबर ने 12वें ओवर में दो चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया. बाबर ने जब सीधी गेंद को लाइन के पार खेलने की कोशिश की तो अकील होसेन ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया. बाबर ने अपनी पारी में 30 गेंदों पर नौ चौके और एक छक्का लगाया और 176.67 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए.
ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार, बाबर ने पाकिस्तान सुपर लीग में 87 मैचों में 45.7 के औसत से 3,382 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 128.1 का है. उन्होंने पाकिस्तान की इस प्रमुख टी20 लीग में अपना 32वां अर्धशतक लगाया. उनके नाम दो शतक भी दर्ज हैं.
PSL 2024 में 400 से अधिक रन बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी
बाबर ने पीएसएल 2024 में आठ मैचों में 63.85 की औसत से 447 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 154.67 का है. इस सीजन में वह अब तक चार अर्धशतक लगा चुके हैं. बाबर इस सीजन में 400 से अधिक रन बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं.
बाबर का 20 ओवर के प्रारूप में यह 86वां अर्धशतक है. उनके नाम 11 शतक भी हैं. वह अब 100 बार 50 से अधिक स्कोर बनाने से केवल तीन स्कोर ही पीछे हैं. बाबर ने टी20 क्रिकेट में 44 से अधिक की औसत से 10,373 रन बनाए हैं. इसमें से 3,698 रन उन्होंने पाकिस्तान की सीनियर टीम के लिए बनाए हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.