PSL में बाबर आजम ने ठोका शतक, फिफ्टी के बाद पकड़ी रोहित शर्मा वाली रफ्तार

पेशावर जाल्मी के बल्लेबाज बाबर आजम ने अपनी फिफ्टी बनाने के बाद अगली 17 गेंदों में ही अगले 50 रन जोड़कर अपना शतक पूरा किया.

Written by: Arun Kumar
Published: February 27, 2024, 10:19 AM IST

नई दिल्ली. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2024) में इस सीजन का अपना पहला शतक ठोक दिया है. बाबर यहां एक मैच में अपने घरेलू मैदान लाहौर में इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ मैदान में उतरे थे और उन्होंने यहां पहले बैटिंग करते हुए 63 बॉल पर नाबाद 111 रन ठोक दिए. उनकी इस पारी की बदौलत उनकी टीम पेशावर जाल्मी ने 20 ओवर की अपनी पारी में 5 विकेट गंवाकर 201 रन बनाए. जवाब में इस्लामाबाद की टीम 9 विकेट खोकर 193 रन ही बना पाई.

मैच के स्टार रहे बाबर ने 63 बॉल की अपनी पारी में 14 चौके और 2 छक्के भी जमाए. उनकी इस पारी का खास आकर्षण 50 रनों के बाद की बैटिंग रही, जब उन्होंने टॉप गियर में बैटिंग की. उन्होंने अपनी फिफ्टी के लिए 39 बॉल खर्च कीं, जिसमें 5 चौके शामिल थे. इसके बाद अगले 50 रन बनाने के लिए उन्होंने सिर्फ 20 गेंदों का सहारा लिया. बाबर ने यहां रोहित शर्मा वाला स्टाइल अपनाया कि पहले 50 रन अगले 50 रन के मुकाबले दोगुनी रफ्तार से आए.

बाबर का इस सीजन यह PSL में 5वां मैच है और वह इस सीजन सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने सीजन की 5 पारियों में 330 रन बना लिए हैं. सर्वाधिक रन बनाने के मामले में साउथ अफ्रीका के रासी वेन डेर ड्यूसन (270*) का नाम है, जो उनसे 60 रन पीछे हैं. अब तक दोनों ही बल्लेबाज इस सीजन एक-एक शतक और दो-दो हाफ सेंचुरी जमा चुके हैं.

बाबर की शतकीय पारी वाले इस मैच की बात करें तो यहां इस्लामाबाद यूनाइटेड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया था. लेकिन बाबर और सैम आयूब (38) की जोड़ी ने इसे शुरुआत से ही गलत साबित कर दिया, जब 8वें ओवर तक दोनों ने मिलकर 77 रन जोड़ लिए. यहां आगा सलमान ने आयूब को बोल्ड कर इस्लामाबाद को पहली सफलता दिलाई.

इसके बाद पेशावर के कुल 80 के स्कोर पर इस्लामाबाद के कप्तान शादाब खान ने अपने एक ही ओवर में 2 विकेट लेकर बाबर की टीम पर दबाव बनाने की कोशिश की थी. दूसरे छोर से पॉल वाल्टर (19) और रॉवमैन पॉवेल (8) भी चल नहीं पाए. लेकिन एक छोर पर टिके बाबर ने अपनी आतिशी पारी जारी रखी और टीम को 200 पार पहुंचा दिया. पेशावर की यह 5 मैचों में तीसरी जीत है और 6 टीमों वाली इस लीग में वह फिलहाल तीसरे पायदान पर है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.