PSL 2024: इमाद वसीम-हैदर अली ने खेली धुआंधार पारी, बाबर आजम की टीम को रौंद इस्लामाबाद यूनाइटेड तीसरी बार फाइनल में

PSL 2024: इस्लामाबाद यूनाइटेड पिछले पांच सीजन में पहली बार फाइनल में पहुंची है. लीग के इतिहास में इस्लामाबाद ने तीसरी बार फाइनल में एंट्री मारी है. इससे पहले वह 2016 और 2018 में भी खिताब जीत चुकी है.

Published date india.com Updated: March 17, 2024 8:06 AM IST
PSL 2024: इमाद वसीम-हैदर अली ने खेली धुआंधार पारी, बाबर आजम की टीम को रौंद इस्लामाबाद यूनाइटेड तीसरी बार फाइनल में
PSL 2024, Imad Wasim, Haider Ali, peshawar zalmi vs islamabad united,

कराची: इमाद वसीम और हैदर अली की धुआंधार मैच विनिंग पारियों के दम पर इस्लामाबाद यूनाइटेड (Islamabad United) ने शनिवार को कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले गए दूसरे एलिमिनेटर में पेशावर जाल्मी (Peshawar Zalmi) को पांच विकेट से रौंद दिया. इस जीत के साथ ही इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम ने तीसरी बार पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के फाइनल में जगह बना ली है. इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम पिछले पांच सीजन में पहली बार फाइनल में पहुंची है.

पीएसएल के इतिहास में इस्लामाबाद ने तीसरी बार फाइनल में एंट्री मारी है. पेशावर ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 185 रन का स्कोर बनाया, जिसे इस्लामाबाद ने 19 ओवर में ही 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया. इस्लामाबाद यूनाइटेड इससे पहले, 2016 और 2018 में भी खिताबी मुकाबले में पहुंच चुकी है और इनमें से वो दो बार खिताब भी जीत चुकी है. फाइनल में सोमवार को इस्लामाबाद यूनाइटेड का सामना मुल्तान सुल्तांस से होगा.

जय शाह ने किया ऐलान- दुबई में नहीं, भारत में खेला जाएगा IPL 2024

कप्तान बाबर आजम की टीम पेशावर जाल्मी ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 185 रन का विशाल स्कोर बनाया. पेशावर के लिए सईम अयूब ने 44 गेंदों पर छह चौके और चार छक्कों की मदद से 73 रन की तूफानी पारी खेली. उनके अलावा मोहम्मद हैरिस ने 40 और कप्तान बाबर ने 25 रन बनाए.

बाबर ने 25 रन बनाकर कुल 569 रनों के साथ पीएसएल 2024 सीजन को समाप्त किया. पीएसएल इतिहास में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए ये सबसे अधिक रन है. इस्लामाबाद के कप्तान शादाब खान ने पांच विकेट चटकाए. उन्होंने आउटफील्ड में चार शानदार कैच लपके और 15वें ओवर में अयूब का अहम विकेट भी हासिल किया.

IPL 2024: कप्तानी से हटाए जाने के बाद बेहतर प्रदर्शन करेंगे रोहित शर्मा! एरोन फिंच का बड़ा बयान

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

186 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इस्लामाबाद यूनाइटेड ने 91 रन तक अपने 5 विकेट खो दिए थे, लेकिन फिर इमाद वसीम और हैदर अली ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को फाइनल का टिकट दिला दिया. दोनों बल्लेबाजों ने छठे विकेट के लिए 49 गेंदों पर 98 रनों की मैच जिताऊ साझेदारी की. वसीम ने 40 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से नाबाद 59 रन बनाए.

हैदर अली ने दो चौकों और पांच छक्कों की बदौलत 29 गेंदों में नाबाद 52 रन की लाजवाब पारी खेली. इस्लामाबाद यूनाइटेड को अंतिम तीन ओवरों में जीत के लिए 35 रनों की जरूरत थी. अली ने आमेर जमाल पर दो छक्के लगाए और वसीम ने दो चौके लगाकर मैच को अपने नाम कर लिया. तेज गेंदबाज जमाल ने छह गेंदों पर 23 रन दिए.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.