
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
रावलपिंडी: मुल्तान सुल्तांस के बल्लेबाज उस्मान खान (Usman Khan) ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2024 सीजन के मैच नंबर-27 में एक और तूफानी शतक के साथ नया इतिहास रच दिया. रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में इस्लामाबाद यूनाइटेड (Islamabad United vs Multan Sultans) के खिलाफ खेलते हुए उस्मान ने रविवार को 15 चौकों और तीन छक्कों की मदद से केवल 50 गेंदों पर नाबाद 100 रन की धमाकेदार पारी खेल डाली. पीएसएल के इतिहास में उनका यह लगातार दूसरा और करियर का तीसरा शतक था.
उस्मान खान उस समय बल्लेबाजी करने के लिए क्रीज पर पहुंचे जब मुल्तान सुल्तांस की टीम का स्कोर पांचवें ओवर में 44/1 का था. विकेटकीपर-बल्लेबाज ने बेहतरीन शुरुआत का फायदा उठाया और शुरू से ही गेंदबाजों पर आक्रमण किया. उन्होंने जॉनसन चार्ल्स (42) के साथ 86 रन जोड़े, वहीं उस्मान इफ्तिखार अहमद (13) के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की. उस्मान नाबाद लौटे और मुल्तान सुल्तांस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 228/4 का स्कोर बनाया. उनके शतक के बाद भी मुल्तान सुल्तांस को मैच में हार का सामना करना पड़ा.
PSL इतिहास का संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक
पीएसएल में उस्मान का यह तीसरा शतक है और वह पीएसएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में कामरान अकमल के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं. उस्मान पीएसएल में लगातार दो शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. किसी अन्य बल्लेबाज ने लीग के इतिहास में अब तक एक लगातार शतक नहीं लगाए हैं. जेसन रॉय, शरजील खान, राइली रूसो, बाबर आजम और फखर जमान के नाम पीएसएल में दो शतक है.
TAKE A BOW! 🙇
Simply the best, Usman Khan brings up his third HBL PSL 100! 🎉🎉#HBLPSL9 | #KhulKeKhel | #IUvMS pic.twitter.com/whoKXFYnht
— PakistanSuperLeague (@thePSLt20) March 10, 2024
उस्मान के नाम है पीएसएल में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड
उस्मान के नाम पीएसएल में सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड है. उन्होंने पीएसएल 2023 सीजन में क्वेटा ग्लैडियेटर्स के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी. उस्मान ने 56 गेंदों में 120 रन बनाने से पहले 36 गेंदों में शतक बनाया था. उनका स्ट्राइक रेट 279.06 का रहा था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.