कप्तान बाबर आजम और शाहिद अफरीदी सहित शीर्ष पाकिस्तानी क्रिकेटरों को नवाब अकबर बुगती स्टेडियम से कुछ मील की दूरी पर रविवार को हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा के लिए ड्रेसिंग रूम में ले जाया गया. ये खिलाड़ी पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) का एक प्रदर्शनी मैच खेल रहे थे जिसे इस धमाके के बाद कुछ देर के लिये रोक दिया गया. विस्फोट पुलिस लाइंस इलाके में हुआ जिसमें पांच लोग घायल हो गए.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बचाव कार्य पूरा हो गया और घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया. तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने रविवार को एक बयान में इस हमले की जिम्मेदारी ली है जिसमें कहा गया कि सुरक्षा अधिकारियों को निशाना बनाया गया था.
विस्फोट के बाद स्टेडियम के बाहर दर्शकों ने मैदान में पत्थर फेंकना शुरू कर दिया. मैदान के अंदर से साझा किए गए वीडियो में भी धुंआ दिखाई दे रहा था, जिसमें कहा गया था कि मैच के दौरान स्टेडियम के बाहर के लोगों ने कुछ जला दिया था जिससे आग लग गई थी.
Exclusive scenes from Bugti Stadium Quetta, PSL exhibition match was stopped because few people from crowd have pelted stones in the ground. Also an bomb has blasted in Quetta but that was far away from venue. Some people also burned fire outside the ground. #PSL2023 #PSL8 #PZvQG pic.twitter.com/FjE7Hx61p3
— Ahmad Haseeb (@iamAhmadhaseeb) February 5, 2023
PSL exhibition match at Bugti Stadium stopped due to disturbance made outside ground. It is reported that spectators from outside the ground threw stones towards the playing field. Some spectators also set up fire outside Bugti Stadium. #HBLPSL8 #Quetta pic.twitter.com/oM9PmgehFY
— TROLL PAKISTAN CRICKET (@TrollPakistanii) February 5, 2023
पीएसएल की टीम क्वेटा ग्लैडिएटर्स और पेशावर जाल्मी के बीच एक प्रदर्शनी मैच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा आयोजित किया गया था. पुलिस अधिकारी ने कहा, जैसे ही धमाका हुआ, ऐहतियात के तौर पर मैच रोक दिया गया और खिलाड़ियों को कुछ देर के लिये ड्रेसिंग रूम में ले जाया गया. बाद में मैच बहाल हो गया. मैच के लिए मैदान खचाखच भरा था.
(इनपुट: भाषा)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.