PSL Final: मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में सिगरेट पीते पकड़े गए इमाद वसीम, VIDEO वारयल होते ही पाकिस्तान की हुई जगहंसाई

Imad Wasim spotted smoking in PSL Final: गेंद से प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद, इमाद वसीम ड्रेसिंग रूम में गए और धूम्रपान करते देखे गए, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

Written by: Ezaz Ahmad Edited by: Ezaz Ahmad
Updated: March 19, 2024, 7:54 AM IST

कराची: पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर इमाद वसीम (Imad Wasim) ने उस वक्त अपने मुल्क की फजीहत करवा दी जब पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) फाइनल 2024 मैच के दौरान वह ड्रेसिंग रूम में सिगरेट पीते हुए पकड़े गए. इमाद का स्मोकिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं. आपको बता दें कि सोमवार रात को कराची के नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुल्तान सुल्तांस और इस्लामाबाद यूनाइटेड (Multan Sultans vs Islamabad United) के बीच का फाइनल मुकाबला खेला गया. सीजन-9 के इस खिताबी मैच में इस्लामाबाद यूनाइटेड ने मुल्तान सुल्तांस को दो विकेट से हराकर तीसरी बार पीएसएल का खिताब जीत लिया.

35 साल के ऑलराउंडर इमाद ने इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए घातक गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 23 रन देकर पांच विकेट चटकाए. उन्होंने बल्ले से भी नाबाद 19 रन की पारी खेलकर इस्लामाबाद यूनाइटेड की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई. लेकिन अपने इस प्रदर्शन के बाद वह ड्रेसिंग रूम में धूम्रपान करते हुए पकड़े गए. मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया.

WPL 2024: वुमेंस के बाद क्या RCB की मेंस टीम भी बनेगी IPL चैंपियन? माइकल वॉन ने की बड़ी भविष्यवाणी

फाइनल मुकाबले में इस्लामाबाद को पहले गेंदबाजी करने का न्यौता मिलने के बाद वसीम ने मुल्तान सुल्तांस की बल्लेबाजी लाइन-अप की धज्जियां उड़ा दी. उन्होंने दूसरे ओवर में सलामी बल्लेबाज यासिर खान को आउट करके टीम को पहली सफलता दिलाई और फिर कप्तान शादाब खान के साथ मिलकर 12वें ओवर तक 85 रन पर मुल्तान सुल्तांस के चार विकेट गिरा दिए.

इमाद ने फिर खुशदिल और क्रिस जॉर्डन को लगातार गेंदों पर आउट किया, लेकिन वह हैट्रिक से चूक गए. उन्होंने 23 रन देकर 5 विकेट लिए और पीएसएल फाइनल में 5 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए. उनकी इस गेंदबाजी के दम पर इस्लामाबाद यूनाइटेड ने मुल्तान की टीम को नौ विकेट पर 159 रन पर रोक दिया.

गेंद से प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद, इमाद वसीम ड्रेसिंग रूम में गए और धूम्रपान करते देखे गए, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

पहले भी खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में कर चुके हैं स्मोकिंग

यह पहली बार नहीं है जब किसी क्रिकेटर को ड्रेसिंग रूम में धूम्रपान करते देखा गया है. इससे पहले, 2022 में एक अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान, अफगानिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद को धूम्रपान करते हुए पकड़ा गया था और बाद में मैच अधिकारियों ने उन्हें फटकार लगाई थी। अभी हाल ही में 2023 वनडे विश्व कप टूर्नामेंट के दौरान ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल को ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट पीते देखा गया था.

मुल्ताम सुल्तांस के 160 रनों के लक्ष्य के जवाब में इस्लामाबाद यूनाइटेड लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती चली गई. लेकिन मार्टिन गुप्टिल की 32 गेंदों में 50 रनों की पारी ने इस्लामाबाद को मैच में बनाए रखा. न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज ने बाद में विकेटकीपर-बल्लेबाज आजम खान के साथ 47 रनों की साझेदारी की, जिससे टीम में जान आ गई। इसके बाद नसीम शाह ने 9 गेंदों में 17 रन (दो चौके और एक छक्का) ने इस्लामाबाद को तीसरी बार पीसएल का चैंपियन बना दिया.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.