Punjab Kings New Buy Suryansh Shedge Smashed 32 Runs In Just 16 Balls As Mumbai Reach Into The Semifinal
पंजाब किंग्स की ₹30 लाख में निकली लॉटरी, सूर्यांश शेडगे ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
IPL 2025 के लिए हुए ऑक्शन में पंजाब किंग्स का हिस्सा बने सूर्यांश शेडगे ने SMAT टूर्नामेंट में एक के बाद एक दो पारियों में धमाका मचाकर अपनी खरीद को सही साबित कर दिया है.
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के लिए जेद्दा में हुए ऑक्शन में इस बार मुंबई के युवा बल्लेबाज सूर्यांश शेडगे (Suryansh Shedge) को पंजाब किंग्स (PBKS) ने उनके बेस प्राइज मूल्य पर खरीदा था. तब शेडगे में बाकी टीमों की दिलचस्पी नहीं देखकर ऐसा लगा था कि शेडगे की असली पहचान सिर्फ पंजाब को ही मालूम है बाकियों को नहीं और नीलामी के 17 दिन के भीतर ही इस बल्लेबाज ने वह कारनामा करके दिखा दिया है कि आखिर पंजाब ने उन पर भरोसा क्यों जताया था.
घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलने वाले शेडगे ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT 2024) के क्वॉर्टर फाइनल में सिर्फ 12 बॉल में ताबड़तोड़ 36 रन ठोककर बता दिया है कि वह मैच फिनिशिर के रूप में बिल्कुल तैयार हैं और पंजाब ने उन पर भाव लगाकर कोई गलती नहीं की है.
Victory for Mumbai 👏
What. A. Chase 🔥
With 30 needed off 12, Suryansh Shedge (30* off 8) smashed 6⃣,6⃣,6⃣,4⃣,4⃣ to win it in some style for Mumbai 💪💪
Ajinkya Rahane smashed 95(54) to lead Mumbai’s charge 👌#SMAT | @IDFCFIRSTBank
मुंबई और विदर्भ के बीच कर्नाटक के अलूर में खेले गए मैच में मुंबई को 222 रनों की चुनौती मिली थी. शेडगे से पहले इस पारी में ओपनिंग पर उतरे अजिंक्य रहाणे (84 रन, सिर्फ 45 बॉल) और पृथ्वी शॉ (49 रन, सिर्फ 26 बॉल) ने टीम के लिए मजबूत आधार रखा था. हालांकि मिडल ऑर्डर में कप्तान श्रेयस अय्यर (5) और सूर्यकुमार यादव (9) फ्लॉप रहे.
इसके बाद शिवम दुबे ने 22 बॉल पर नाबाद 37 रन बनाए और उनके साथ धमाका करने की जिम्मेदारी खुद शेडगे ने उठाई, जिन्होंने 12 बॉल की अपनी पारी में 1 चौका और 4 छक्के जड़कर नाबाद 36 रन ठोक दिए और अपनी टीम को 4 बॉल शेष रहते जीत दिलाकर सेमीफाइनल का टिकट दिला दिया.
इससे पहले शेडगे ने इस टूर्नामेंट में राउंड ऑफ 16 के अंदर भी अपनी बैटिंग का धमाल दिखाकर जानकारों को प्रभावित किया था. उन्होंने तब आंध्र के खिलाफ 8 बॉल में नाबाद 30 रन ठोककर मुंबई के लिए निचले क्रम में उपयोगी योगदान दिया था. वहां मुंबई ने एक और 200 रनों का सफल चेज किया था. अब फैन्स को उनसे सेमीफाइनल और फाइनल में भी ऐसी ही परफॉर्मेंस की उम्मीद है, ताकि अगले साल IPL की शुरुआत से ही वह पंजाब किंग्स की प्लेइंग XI में जगह बनाकर मैच फिनिशर की भूमिका दिखा पाएं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.