Punjab Kings Skipper Shikhar Dhawan Reacts After Defeat Against Kolkata Knight Riders In Ipl 2023
PBSK vs KKR: पंजाब की हार के बाद भी कप्तान शिखर धवन ने अपने गेंदबाजों को जमकर सराहा
Shikhar Dhawan reacts after defeat: धवन ने मैच के बाद कहा कि उनकी टीम ने मुश्किल पिच पर अच्छा स्कोर खड़ा किया लेकिन विरोधी टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की. पंजाब किंग्स की इस सीजन की यह छठी हार है.
PBKS vs DC Dream11 Prediction: Fantasy Cricket Tips, Today's Playing 11, Player Stats, Pitch Report for IPL 2023, Match 64
पंजाब किंग्स को आईपीएल 2023 के 53वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अंतिम गेंद पर एक बार फिर से हार का मुंह देखना पड़ा. कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 179 रन का स्कोर बनाया, जिसे कोलकाता ने अंतिम गेंद पर पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया. हार के बाद पंजाब के कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने अपने गेंदबाजों की जमकर तारीफ की.
धवन ने मैच के बाद कहा कि उनकी टीम ने मुश्किल पिच पर अच्छा स्कोर खड़ा किया लेकिन विरोधी टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की. पंजाब किंग्स की इस सीजन की यह छठी हार है. इस हार के साथ पंजाब की टीम प्वॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर खिसक गई है.
धवन ने मैच के बाद कहा, ” अच्छा महसूस नहीं कर रहा, हम मैच हार गए और यह बल्लेबाजी के लिए आसान विकेट नहीं था और मुझे लगता है कि हमने अच्छा स्कोर बनाया, अंत में वे अच्छा खेले.”
पंजाब के 180 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर ने नितीश राणा (51), आंद्रे रसेल (42) और जेसन रॉय (38) की पारियों से अंतिम गेंद पर पांच विकेट पर 182 रन बनाकर जीत दर्ज की. रिंकू सिंह (10 गेंद में नाबाद 21) ने अंतिम गेंद पर अर्शदीप सिंह पर चौका जड़कर टीम को जीत दिलाई। रसेल ने 23 गेंद में तीन छक्के और तीन चौके मारे.
तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को अंतिम ओवर में केकेआर को जीत के लिए छह रन बनाने से रोकना था, वह मैच को अंतिम गेंद तक ले गए लेकिन अपनी टीम को हार से नहीं बचा पाए. धवन ने अर्शदीप की सराहना करते हुए कहा, ” अंतिम ओवर शानदार था, अर्शदीप का बेहतरीन प्रयास और जिस तरह से उसने पिछले मैच के बाद वापसी की है, सारा श्रेय उसे जाता है. यह काफी दिलचस्प था कि वह मैच को आखिरी गेंद तक ले गया, यह वास्तव में अच्छा रहा.”
पंजाब ने इससे पहले कप्तान शिखर धवन (47 गेंद में 57 रन, नौ चौके, एक छक्का) की जितेश शर्मा (21) के साथ चौथे विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी के अलावा शाहरूख खान (आठ गेंद में नाबाद 21), हरप्रीत बरार (नौ गेंद में नाबाद 17) और ऋषि धवन (11 गेंद में 19 रन) की तेजतर्रार पारियों से सात विकेट पर 179 रन बनाए.
Add India.com as a Preferred Source
केकेआर की ओर से वरूण चक्रवर्ती (26 रन पर तीन विकेट) और हर्षित राणा (33 रन पर दो विकेट) ने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाकर पंजाब को बड़ी साझेदारियां करने से रोका.
विरोधी टीमों के लगातार बड़ा स्कोर बनाने के संदर्भ में धवन ने कहा, ” मुझे लगता है कि हमारे पास एक अच्छा ऑफ स्पिनर नहीं है. जब बाएं हाथ के बल्लेबाज आते हैं तो हमारे पास एक छोर से लेग स्पिनर होता है और दूसरे छोर से हमारे पास बाएं हाथ का स्पिनर होता है। इसलिए मुझे लगता है कि हम कुछ अधिक रन लुटा रहे हैं.”
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.