Syed Mushtaq Ali Trophy: पंजाब ने बनाया T20 इतिहास में भारत की किसी भी टीम का सबसे बड़ा टोटल, अभिषेक ने ठोके 122 रन

highest-ever team total in SMAT: पंजाब के लिए अभिषेक शर्मा ने 55 गेंदों में 112 रन और अनमोलप्रीत सिंह ने 26 गेंदों में 87 रन बनाए. पारी के दौरान कुल 22 छक्के लगे, जो किसी भारतीय टी20 टीम द्वारा सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड भी है.

Published date india.com Updated: October 17, 2023 7:10 PM IST
Syed Mushtaq Ali, Syed Mushtaq Ali trophy records, Syed Mushtaq Ali trophy 2023 records, Syed Mushtaq Ali highest total, Syed Mushtaq Ali 2023 records, Punjab vs Andhra Pradesh, PUN vs AP, Cricket News
Punjab Register SMAT Record (Image: X)

रांची: पंजाब क्रिकेट टीम ने टी20 क्रिकेट इतिहास में भारत की किसी भी टीम का अब तक का सबसे बड़ा टीम स्कोर बना डाला है. पंजाब की टीम ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023 (Syed Mushtaq Ali Trophy) में आंध्र प्रदेश (Punjab vs Andhra Pradesh) के खिलाफ 20 ओवर में 6 विकेट पर 276 रन का सबसे बड़ा टीम स्कोर खड़ा कर दिया.

साथ ही यह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी किसी भी टीम का सबसे बड़ा टोटल है. इससे पहले, भारत की किसी भी टीम का टी20 में सबसे बड़ा स्कोर आईपीएल की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के नाम था, जिसने अप्रैल 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 5 विकेट 263 रन का स्कोर बनाया था.

Syed Mushtaq Ali Trophy: गोवा के लिए संकटमोचक बने Arjun Tendulkar, 4 गेंदों में 3 विकेट लेकर जिताया मैच

पंजाब बनाम आंध्र प्रदेश के बीच सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023 के मैच की बात करें तो पंजाब के लिए अभिषेक शर्मा ने 55 गेंदों में 112 रन और अनमोलप्रीत सिंह ने 26 गेंदों में 87 रन बनाए. पारी के दौरान कुल 22 छक्के लगे, जो किसी भारतीय टी20 टीम द्वारा सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड भी है.

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने शानदार शुरुआत की और अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन ने पहले विकेट के लिए 93 रन जोड़े. फिर अनमोलप्रीत सिंह और अभिषेक की जोड़ी ने चौथे विकेट के लिए 103 रन की शतकीय साझेदारी कर दी.

आंध्र प्रदेश के लिए हरिशंकर रेड्डी सबसे महंगे गेंदबाज रहे जबकि सी स्टीफन, पृथ्वी राज और त्रिपुराना विजय ने दो-दो विकेट लिए. जवाब में, आंध्र प्रदेश की टीम रिकी भुई के नाबाद 104 रनों के बावजूद 20 ओवर में 7 विकेट पर 170 रन ही बना सकी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.