VIDEO: बिग बैश लीग में क्विंटन डि कॉक ने लगाया ऐसा छक्का कि गायब हो गई गेंद

क्विंटन डि कॉक ने बिग बैश लीग 2023 में मेलबर्न रेनेगेड्स की तरफ से खेलते हुए 22 गेंद में 38 रन की पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके और तीन छक्के लगाए.

Published date india.com Published: December 23, 2023 4:20 PM IST
Quinton de KocK Six
(Photo-Twitter)

साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, मगर टी-20 लीग में उनका धमाल जारी है. क्विंटन डि कॉक फिलहाल बिग बैश लीग 2023-24 में हिस्सा ले रहे हैं, जहां उनका शानदार प्रदर्शन जारी है. शनिवार को उन्होंने बिग बैश लीग में लंबा छक्का लगाया. डि कॉक का यह छक्का स्टेडियम के बाहर चला गया. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है.

बिग बैश लीग में मेलबर्न रेनेगेड्स बनाम होबार्ट हेरिकेन्स का मुकाबला शनिवार को खेला गया. इस मैच में मेलबर्न रेनेगेड्स की टीम की तरफ से खेलते हुए क्विंटन डि कॉक ने 22 गेंद में 38 रन की पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके और तीन छक्के लगाए. पारी के 5वें ओवर में डि कॉक ने क्रिस जॉर्डन की गेंद को स्टेडियम के बाहर भेज दिया. ओवर की तीसरी गेंद पर डि कॉक आगे निकले और डीप मिड विकेट के ऊपर से लंबा शॉट लगाते हुए गेंद को काफी दूर भेज दिया और यह गेंद लगभग गायब हो गई, दर्शक स्टेडियम के बाहर झाड़ियों में गेंद को ढूंढते नजर आए.

मेलबर्न रेनेगेड्स की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 183 रन बनाए. क्विंटन डि कॉक के अलावा जे क्लार्क ने 38 रन, जोनाथन वेल्स ने नाबाद 40 रन और आरोन फिंच ने 31 रन की पारी खेली.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.