Quinton De Kock Wanted To Retire From All Formats Says South Africa Coach
वर्ल्ड कप के बाद सभी फॉर्मेट से संन्यास लेना चाहते थे क्विंटन डिकॉक: साउथ अफ्रीकी कोच
धाकड़ ओपनिंग बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने इंटरनेशनल क्रिकेट से पूरी तरह संन्यास का फैसला ले लिया था. डिकॉक अब खुद को लीग क्रिकेट में समर्पित करने का मन बना रहे हैं. लेकिन...
नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका के सफेद बॉल के कोच रॉब वॉल्टर (Rob Walter) ने सीमित ओवरों के ओपनिंग बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक (Quinton De Kock) के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है. वॉल्टर ने भारत के खिलाफ तीनों फॉर्मेट के लिए साउथ अफ्रीकी टीम का ऐलान करते हुए यह बताया कि डिकॉक 2023 वर्ल्ड कप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में सभी फॉर्मेट से संन्यास लेना चाहते थे. वॉल्टर ने मीडिया को बताया कि उन्हें इस वक्त ऐसा करने से रोका गया है.
साउथ अफ्रीकी कोच ने कहा, ‘टीम मैनेजमेंट के साथ चर्चा के बाद डिकॉक ने ऐलान किया था कि वह वर्ल्ड कप 2023 के बाद वनडे फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले लेंगे.’ यह बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुका है.
रॉब ने बताया, ‘क्विनी (क्विंटन डिकॉक) से बातचीत में पता चला कि वह वनडे क्रिकेट से रिटायर नहीं हो रहे थे बल्कि उनका असली प्लान सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट का था. मैंने उनसे कहा कि इस निर्णय को अभी टाल दो. उनके पास बिग बैश में खेलने का मौका है, जो भारत के खिलाफ सीरीज से टकरा रही है. लेकिन उन्हें खेल में बनाए रखने के लिए यह हल निकाला गया है.’
डिकॉक अब वनडे फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं और भारत के खिलाफ टी20I सीरीज से उन्हें तेंबा बावुमा के साथ आराम दिया है. टीम मैनेजमेंट चाहता है कि बावुमा टेस्ट सीरीज से पहले खुद को तरोताजा कर लें.
साउथ अफ्रीका T20I टीम
एडिन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, मैथ्यू ब्रीट्जके, नांद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएट्जी ( पहले 2 T20I), डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन (पहले दो मैच), हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी (पहले दो मैच), एंडिले फेहलुकवायो, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स और लिजाद विलियम्स.
दक्षिण अफ्रीका वनडे टीम
एडिन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, नांद्रे बर्गर, टोनी डी जोरजी, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, मिहलाली मपोंगवाना, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, एंडिले फेहलुकवायो, तबरेज शम्सी, रासी वैन डेर डुसेन, काइल वेरिन और लिजाद विलियम्स.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.