टीम इंडिया में रोहित और विराट के बीच थे मतभेद? पूर्व कोच का चौंकाने वाला खुलासा

Rohit camp and a Virat camp in Team India? रोहित और विराट के बीच अनबन की खबरें 2019 में खेले गए वनडे विश्व कप के दौरान भी आई थी. 2021 के अंत में कोहली को वनडे कप्तान से हटाए जाने के बाद भी इस तरह की खबरें सामने आने लगी.

Written by: Ezaz Ahmad Edited by: Ezaz Ahmad
Updated: February 4, 2023, 5:48 PM IST

भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) क्रिकेट इतिहास के सबसे शानदार खिलाड़ियों में से एक हैं. साल 2008 से ही भारतीय टीम के लिए खेल रहे हैं. दोनों के बीच बेहतरीन बॉन्डिंग है. लेकिन एक समय दोनों के बीच खूब मतभेद थे और टीम इंडिया दो गुटों में बंट गई थी. एक किताब में इसका खुलासा किया गया है.

दोनों क्रिकेटर्स के बीच अनबन की खबरें भी सामने आई थी. लेकिन रोहित और विराट ने कभी इसकी पुष्टि नहीं की. हालांकि अब टीम इंडिया के पूर्व फील्डिंग कोच आर श्रीधर (R Sridhar) ने अपनी किताब ‘कोचिंग बियॉन्ड – भारतीय क्रिकेट टीम के साथ मेरे दिन’ में इसका खुलासा किया है.

रोहित और विराट के बीच अनबन की खबरें 2019 में खेले गए वनडे विश्व कप के दौरान भी आई थी. इसके बाद 2021 के अंत में कोहली को भारत के वनडे कप्तान से हटाए जाने के बाद भी इस तरह की खबरें निकलकर सामने आने लगी. श्रीधर ने अपनी किताब में बताया है कि कैसे रोहित और कोहली के बीच चीजें खराब हुईं, लेकिन फिर तत्कालीन हेड कोच रवि शास्त्री ने उस समय स्थिति संभाल ली.

श्रीधर ने 2019 विश्व कप के बाद के एक वाकिये को याद करते हुए अपनी किताब में लिखा, ” 2019 विश्व कप के बाद प्रेस में ड्रेसिंग रूम के बारे में काफी कुछ कहा गया था. हमें बताया गया कि टीम में रोहित कैम्प और विराट कैम्प हैं और किसी ने किसी दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है. अगर आप इस तरह की बातों को मौका देते हो, तो चीजें खराब हो सकती हैं. विश्व कप के बाद हम टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर गए और वहां रवि ने दोनों को अपने पास बुलाया.”

पूर्व फील्डिंग कोच ने आगे लिखा, ” रवि ने दोनों से कहा कि भारतीय क्रिकेट को अच्छा बनाए रखने के लिए जरूरी है कि दोनों ही खिलाड़ी एक-दूसरे के साथ रहें. सोशल मीडिया पर जो चल रहा है चलने दें, लेकिन आप दोनों इस टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ी हो, इसलिए इस तरह की चीजें रुकनी चाहिए. मैं चाहता हूं कि आप इन सभी को पीछे छोड़ें और एक साथ मिलकर आगे बढ़ें.”

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.