
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
नई दिल्ली: गुजरात में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ के चलते हालात काफी बुरे हो गए हैं. लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. राज्य में भयानक बाढ़ से अब तक कई लोगों को मौत हो चुकी है. इस बाढ़ में भारत की बाएं हाथ की स्पिनर राधा यादव भी फंस गई. वडोदरा में आई बाढ़ में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
10 भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने कभी सचिन तेंदुलकर के साथ नहीं की बल्लेबाजी
राधा महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए चुनी गई भारत की 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं. महिला टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत 3 अक्टूबर से यूएई में होने जा रही है. इस टूर्नामेंट में भारत अपने अभियान का आगाज 4 अक्टूबर को न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ करेगा.
राधा को हालांकि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने सकुशल निकाल लिया. भारतीय महिला क्रिकेटर ने इस सहायता के लिए एनडीआरएफ को धन्यवाद दिया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, ”हम लोग बहुत बुरी तरह फंस गए थे. हमें बचाने के लिए एनडीआरएफ को बहुत-बहुत धन्यवाद.”
उनके पोस्ट किए हुए वीडियो में आसपास के इलाक़े पानी में डूबे हुए हैं और बचाव कर्मी नाव पर सवार होकर आ रहे हैं. लोगों को छाती तक पानी से गुज़रते हुए भी देखा जा सकता है.
भारतीय क्रिकेटर राधा यादव गुजरात की बाढ़ में फंस गईं थी। एनडीआरएफ की मदद से सुरक्षित निकाली गईं। भारतीय क्रिकेटर ने NDRF का शुक्रिया अदा किया। (Videos: @Radhay21 Instagram Story) pic.twitter.com/Oc7wcgxbde
— Alok Srivastava (@sralok) August 29, 2024
राधा ने हाल ही में खेले गए महिला एशिया कप में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था, जहां उन्होंने बांग्लादेश के ख़िलाफ़ सेमीफ़ाइनल में तीन विकेट झटके थे. राधा ने भारत के लिए 80 टी20 मुक़ाबलों में 90 विकेट हासिल किए हैं। जबकि वनडे में उन्होंने भारत के लिए केवल चार मैच खेले हैं और एक विकेट प्राप्त किया है.
गुजरात में बारिश से संबंधित घटनाओं में तीन दिन में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है. अधिकारियों ने बताया कि राज्य के कुछ हिस्सों में बुधवार को लगातार चौथे दिन भी भारी बारिश जारी है. वहीं, बाढ़ प्रभावित इलाकों में से 17,800 लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.