
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
नई दिल्ली: अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 (ENG vs AFG 2023 World Cup match) का 13वां मैच आज यानी के रविवार को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी अफगान टीम ने 49.5 ओवर में 284 रन का स्कोर बनाया है. टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में रहमानुल्लाह गुरबाज (Rahmanullah Gurbaz) और इकराम अलीखिल (Ikram Alikhil) अहम योगदान रहा, जिन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली. गुरबाज शतक के करीब थे, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए और इसके बाद उन्होंने कुर्सी पर ही अपना सारा गुस्सा उतार दिया.
आउट होने के बाद पवेलियन की ओर जाते समय गुरबाज काफी निराश और गुस्से में दिखाई दिए. उनका गुस्से वाला रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. गुरबाज़ अपने साथी खिलाड़ी के साथ ठीक से कॉलिंग ना हो पाने, और इंग्लैंड के फील्डर्स द्वारा एक बेहतरीन फील्डिंग करने की वजह से रनआउट हो गए, इसलिए उन्हें अपने शतक से भी चूकना पड़ा, और उनकी एक शानदार पारी खत्म हो गई.
VIDEO: भारत-पाकिस्तान मैच में जमकर हुई हाथापाई, आपस में भिड़े फैन और पुलिसकर्मी
पवेलियन की ओर जाते समय गुरबाज ने पहले तो बल्ले को ज़मीन पर मारना शुरू कर दिया और फिर बाउंड्री लाइन पर एडवरटाइजिंग बोर्ड पर भी अपना बल्ला दे मारा. इसके बाग आगे बढ़ते समय डगआउट के पास रखी कुर्सी पर भी उन्होंने जोर से चिल्लाते हुए अपना बल्ला दे मारा. गुरबाज़ को उनके इस गुस्से का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है और उन्हें जुर्माना भी देना पड़ सकता है.
गुरबाज़ ने 57 गेंदों में 80 रनों की एक बढ़िया पारी खेली, जिसमें उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के लगाए और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 140 से ऊपर का था. गुरबाज के आउट होने के बाद अफगानिस्तान टीम मुश्किल में आई लेकिन इकराम अलीखिल ने मुजीब उर रहमान (Mujeeb Ur Rahman) के साथ मिलकर पारी को संभाला.
Gurbaz in angry mood after run out 80(57) 👀😳💔 #Gurbaz #EngvsAfg #CWC23 pic.twitter.com/Sks4xCFscJ
— Rana Jamshaid (@RanaJam74908100) October 15, 2023
इकराम ने 66 गेंदो पर 58 रनों की पारी खेली जबकि मुजीब ने 16 गेंदो पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाए. इसके अलावा ऑलराउंडर राशिद खान (Rashid Khan) ने भी 22 गेंदो पर 23 रन बनाए.
इंग्लैंड के लिए स्पिनर आदिल राशिद (Adil Rashid) ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए. जबकि तेज गेंदबाज मार्क वुड (Mark Wood) को दो सफलताएं मिली. इसके अलावा रीस टॉप्ली, लियाम लिविंग्स्टोन और जो रूट को एक-एक सफलता मिली.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.