Rahmanullah Gurbaz को गुस्से में कुर्सी पर बल्ला मारना पड़ा भारी, ICC ने लगाई फटकार

Rahmanullah Gurbaz reprimanded for breaching ICC Code Of Conduct: रन आउट होकर पवेलियन लौटते समय गुरबाज ने पहले तो अपने बल्ले को जमीन पर मारा, फिर बाउंड्री लाइन पर एडवरटाइजिंग बोर्ड पर और फिर डगआउट के पास रखी कुर्सी पर भी चिल्लाते हुए अपना बल्ला दे मारा.

Published date india.com Updated: October 17, 2023 7:25 PM IST
Rahmanullah Gurbaz loses cool after getting run out on 80 in ENG vs AFG 2023 World Cup
Rahmanullah Gurbaz loses cool after getting run out on 80 in ENG vs AFG 2023 World Cup

दुबई: अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज (Rahmanullah Gurbaz) को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2023 (ENG vs AFG 2023 World Cup match) के 13वें मैच में गुस्से में कुर्सी पर बल्ला मारना महंगा पड़ गया है. आईसीसी ने उनकी इस हरकत के लिए उन्हें कड़ी फटकार लगाई है. गुरबाज को इंग्लैंड के खिलाफ मैच के दौरान आईसीसी की आचार सहिंता (ICC Code of Conduct) के उल्लंघन का दोषी पाया गया.

गुरबाज को आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो “एक अंतर्राष्ट्रीय मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या कपड़े, ग्राउंड उपकरण या फिक्स्चर और फिटिंग के दुरुपयोग” से संबंधित है.” गुरबाज के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ दिआ गया है, जोकि 24 महीने की अवधि में उनका यह पहला अपराध था. गुरबाज ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और इसलिए अब उनके खिलाफ कोई औपचारिक सुनवाई की कोई जरूरत नहीं है.

Syed Mushtaq Ali Trophy: गोवा के लिए संकटमोचक बने Arjun Tendulkar, 4 गेंदों में 3 विकेट लेकर जिताया मैच

यह मामला उस समय का है जब अफगानिस्तान की पारी के 19वें ओवर में गुरबाज रन आउट पवेलियन की लौट रहे थे. इस दौरान उन्होंने पहले तो बल्ले को जमीन पर मारना शुरू कर दिया और फिर बाउंड्री लाइन पर एडवरटाइजिंग बोर्ड पर भी अपना बल्ला दे मारा. इसके बाग आगे बढ़ते समय डगआउट के पास रखी कुर्सी पर भी उन्होंने जोर से चिल्लाते हुए अपना बल्ला दे मारा.

ENG VS AFG: शतक से पहले ही रन आउट हुए Rahmanullah Gurbaz, गुस्से में कुर्सी पर दे मारा बल्ला- VIDEO

मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी अफगान टीम ने 49.5 ओवर में 284 रन का स्कोर बनाया है. और फिर England की टीम 69 रनों से हरा दिया. अफगानिस्तान की इंग्लैंड के खिलाफ किसी भी फॉर्मेट में यह पहली जीत है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इस मैच में गुरबाज ने 57 गेंदों में 80 रनों की एक बढ़िया पारी खेली, जिसमें उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के लगाए और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 140 से ऊपर का था. गुरबाज के आउट होने के बाद अफगानिस्तान टीम मुश्किल में आई लेकिन इकराम अलीखिल ने मुजीब उर रहमान (Mujeeb Ur Rahman) के साथ मिलकर पारी को संभाला.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.