
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
नई दिल्ली: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 की नीलामी से पहले छह खिलाड़ियों को रिटेन किया है. इनमें कप्तान संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, शिमरन हेटमायर और संदीप शर्मा शामिल है. 2008 की चैंपियन ने इंग्लैंड के सीमित ओवर कप्तान जॉस बटलर और भारतीय लेग स्पिनर युज़वेंद्र चहल को रिलीज कर दिया है. लेकिन इन दोनों के लिए आरआर मेगा ऑक्शन में राइट टू मैच (RTM) का इस्तेमाल कर सकती है।
जुरेल को 2022 नीलामी के दौरान आरआर ने 20 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा था। राजस्थान ने संजू को 18 करोड़ रुपये, जायसवाल को 18 करोड़ रुपये, पराग को 14 करोड़ रुपये, हेटमायर को 11 करोड़ रुपये, जुरेल को 14 करोड़ रुपये और संदीप को 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया है.
IPL 2025 Retention: गुजरात टाइटंस इन 3 खिलाड़ियों पर लगाएगा दांव, शुभमन गिल को लेकर किया बड़ा फैसला
जुरेल आरआर के नियमित XI में भी रहते हैं और फिर इसी साल की शुरुआत में जुरेल ने भारत के लिए टेस्ट डेब्यू भी किया। आरआर के लिए जुरेल ज़्यादातर लोअर-मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाज़ी करते हैं, उन्होंने आईपीएल की 22 पारियों में 151.52 के स्ट्राइक रेट से 347 रन बनाए हैं।
आईपीएल के अनकैप्ड वाले पुराने नियम के वापस लाने के बाद संदीप भी अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर रिटेन किए गए हैं क्योंकि संदीप ने पिछले पांच सालों से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है।
सैमसन, पराग और संदीप ने आरआर को आईपीएल 2024 के प्लेऑफ़ में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। सैमसन और पराग जहां आरआर के लिए पिछले सीज़न सर्वाधिक रन बनाने वाली फ़ेहरिस्त में थे तो संदीप ने 8.18 की इकॉनमी से 13 विकेट झटके थे।
IPL 2025 Retention Day LIVE Streaming: कब होगा आईपीएल रिटेंशन का ऐलान? जानें कहां और कैसे देखें लाइव
हालांकि जायसवाल के लिए पिछला सीज़न कुछ ख़ास नहीं रहा था, जहां उन्होंने 152 के स्ट्राइक रेट से 435 रन बनाए थे। जबकि उससे पहले आईपीएल 2023 में जायसवाल ने 163.6 के स्ट्राइक रेट से 625 रन बनाए थे।
आईपीएल 2022 में बटलर और चहल ऑरेंज कैप और पर्पल कैप विजेता रहे थे, जब आख़िरी बार आरआर ने आईपीएल फ़ाइनल में जगह बनाई थी। बटलर जो आरआर के भरोसेमंद बल्लेबाज़ के तौर पर जाने जाते हैं, उनका पिछला सीज़न निराशाजनक रहा था जहां उन्होंने 141 के स्ट्राइक रेट से 359 रन ही बनाए थे।
फ़िलहाल वह चोट की वजह से इंग्लैंड के लिए भी नहीं खेल रहे हैं, उन्होंने आख़िरी बार कोई अंतर्राष्ट्रीय मुक़ाबला 2024 टी20 विश्व कप में खेला था जब सेमीफ़ाइनल में इंग्लैंड को भारत से हार मिली थी।
आरआर ने 2022 की नीलामी में चहल को 6.5 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था। पिछले सीज़न चहल ने 9.41 की इकॉनमी से 18 विकेट झटके थे और जब भी आरआर पहले बल्लेबाज़ी करती थी वह इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर खेला करते थे।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.