RCB के कप्तान ने जीत के बाद बल्लेबाजों को नहीं गेंदबाजों को दिया पूरा श्रेय, वजह भी बताई

Written By: Arun Kumar Updated by: Arun Kumar
Updated Date:April 25, 2025 8:03 AM IST

RCB ने इस मैच में 205 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. इसके बावजूद टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने यहां जीत का पूरा श्रेय अपने गेंदबाजों को दिया.

बेंगलुरु. गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ हाई स्कोरिंग मैच में जीत दर्ज करने वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार ने इस जीत का पूरा श्रेय अपने गेंदबाजों को दिया है. जोश हेजलवुड RCB की जीत के हीरो रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 33 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए. उन्होंने स्लॉग ओवरों में अपनी कसी हुई गेंदबाजी से राजस्थान के रनों को सुखा दिया, जिसके बाद वह दबाव में घिर गई और इस मैच में अपनी पारी के शुरुआती 15-16 ओवरों तक RCB पर चढ़कर खेल रही टीम स्लॉग ओवरों में फिसड्डी रहने के चलते 11 रन से मैच हार गई.

Advertising
Advertising

RCB की अपने घरेलू मैदान पर यह इस सीजन की पहली जीत है. इससे पहले वह इस सीजन अपने घर में लगातार 3 मैच हार चुकी थी. इसके उलट वह इस सीजन अब तक घर से बाहर जितने भी मैच खेली वह अजेय रही है. मैच के बाद RCB के कप्तान रजत पाटीदार 4यने इस जीत का श्रेय गेंदबाजों को दिया.

मैच के बाद पाटीदार ने कहा, 'यह जीत हमारे लिए बहुत जरूरी थी. पिच वैसी नहीं थी, जिसकी उम्मीद की थी. पर जीत का पूरा श्रेय गेंदबाजों को जाता है. उन्होंने 10वें ओवर के बाद जिस तरह से गेंदबाजी की वो काबिले तारीफ थी. उन्होंने जो जज्बा दिखाया, वो शानदार था.'

उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने शुरू में बहुत अच्छी बल्लेबाजी की. हमें लग रहा था कि मामला करीबी होगा लेकिन हम विकेट की कोशिश में थे और गेंदबाजों ने विकेट दिलाकर वापसी कराई.'

पाटीदार ने कहा कि मैं हमेशा अपने तुरंत आने वाले विचारों की सुनता हूं. लेकिन हमारे पास महान लीडरों से भरी टीम है और उनसे मिलने वाले सलाह हमारी बहुत मदद करती है. उन्होंने इस बात पर भी खुशी जाहिर की कि आखिर टीम ने बेंगलुरु में जीत का कोड तलाश लिया है.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें