पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष पद से हटने के बाद रमीज राजा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. उन्होंने इस बार एक ऐसा बयान दिया है, जिसे लेकर पाकिस्तान में नहीं बल्कि भारत में खलबली मची हुई है. रमीज राजा ने भारत पर निशाना साधते हुए कहा है कि पाकिस्तान को बर्बाद करने में भारत में सत्तापक्ष भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का बड़ा हाथ है. उन्होंने आगे कहा कि बीसीसीआई के अंदर जो कुछ भी हो रहा है, उसके पीछे बीजेपी का माइंडसेट है.
द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, राजा ने गवर्नमेंट कॉलेज यूनिवर्सिटी लाहौर में एक सभा को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की. उन्होंने कहा, ” दुर्भाग्य से, भारत के साथ जो कुछ भी हो रहा है, उसके पीछे वहां की भाजपा की मानसिकता है. जिन चीजों की मैंने घोषणा की थी, चाहे वह पीजेएल हो या पाकिस्तान महिला लीग, ऐसा इसलिए किया गया था ताकि हम अपनी खुद की पैसा बनाने वाली संपत्ति बना सकें जो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को फंड करेगी, जो हमें आईसीसी की फंडिंग से दूर ले जाएगी, जो कि है अभी महत्वपूर्ण है.”
पूर्व पीसीबी अध्यक्ष ने कहा, “हमारी स्वतंत्रता से समझौता किया जाता है क्योंकि ICC के अधिकांश संसाधन भारत में बनाए जाते हैं. अगर भारत की मानसिकता पाकिस्तान को हाशिये पर डालने की है तो हम न इधर के रहेंगे न उधर के.”
पीसीबी के पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा के इस बयान पर बीसीसीआई ने कड़ा ऐतराज जताया है. बोर्ड के सीनियर अधिकारी ने इनसाइड स्पोर्ट के हवाले से कहा, ” वह फ्रस्टेटेट है. कुछ भी बोलने से पहले उसके पासस कोई लॉजिक नहीं होता है. क्रिकेट को राजनीति से मिलाना सही नहीं है. वह पहले भी कई बार ऐसा कर चुका है. हम उनके बयान को तवज्जों नहीं दे रहे हैं. ”
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.