Ranji Trophy 2024: गौरव और मैथ्यू ने किया कमाल, पुडुचेरी की पूर्व चैंपियन दिल्ली के खिलाफ ऐतिहासिक जीत

Ranji Trophy 2024: पुडुचेरी को जीत के लिए 51 रन का लक्ष्य मिला जिसे उसने आकाश कारगवे (23) के विकेट को गंवा कर हासिल कर लिया. इस जीत से पुडुचेरी को छह अंक मिले.

Written by: Ezaz Ahmad Edited by: Ezaz Ahmad
Updated: January 8, 2024, 11:29 PM IST

नई दिल्ली: तेज गेंदबाज एबिन मैथ्यू (39 रन पर पांच विकेट) के शानदार प्रदर्शन के दम पर पुडुचेरी ने एलीट ग्रुप डी मैच में सोमवार को मेजबान दिल्ली को नौ विकेट से हराकर रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy 2024) के मौजूदा सत्र में शानदार आगाज किया. दिल्ली ने चौथे दिन की शुरुआत दूसरी पारी आठ विकेट पर 126 रन से की उसकी टीम 19 रन जोड़कर 145 रन आउट हो गई.

मैथ्यू ने रणजी करियर में पहली बार पांच विकेट झटके. उन्हें गौरव यादव (49 रन पर तीन विकेट) और सौरभ यादव (43 रन पर दो विकेट) का अच्छा साथ मिला. पुडुचेरी को जीत के लिए 51 रन का लक्ष्य मिला जिसे उसने आकाश कारगवे (23) के विकेट को गंवा कर हासिल कर लिया. इस जीत से पुड्डुचेरी को छह अंक मिले.

9000 रन…, 600 विकेट… फिर भी टीम इंडिया में नहीं मिली जगह, आखिर कौन है वो ‘बदनसीब’ क्रिकेटर

ग्रुप के अन्य मैच में बड़ौदा ने ओडिशा को 147 रन के बड़े अंतर से हराकर छह अंक हासिल किया. बड़ौदा के लिए शाश्वत रावत ने दूसरी पारी में 102 रन बनाए. टीम ने चार विकेट पर 258 रन पर पारी घोषित कर दी. पहली पारी में 171 रन बनाने वाले ओडिशा को जीत के लिए 432 रन का लक्ष्य मिला. ऑफ स्पिनर महेश पिठिया (61 रन पर पांच विकेट) की शानदार गेंदबाजी के सामने लेकिन पूरी टीम 284 रन पर आउट हो गई.

जम्मू में हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के बीच खेले गए मैच पर खराब रोशनी का साया रहा. पहली पारी में बढ़त के आधार में हिमाचल प्रदेश को तीन जबकि जम्मू कश्मीर को एक अंक मिला. मध्यप्रदेश और उत्तराखंड के बीच देहरादून में खेला गया मुकाबला भी ड्रॉ रहा. पहली पारी में बढ़त से मध्यप्रदेश ने तीन अंक हासिल किए.

(भाषा)

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.