मयंक अग्रवाल को इस टीम की मिली कप्तानी, देवदत्त पडिक्कल और प्रसिद्ध कृष्णा का भी हुआ चयन

कर्नाटक ने रणजी ट्रॉफी के पहले सत्र के लिए मयंक अग्रवाल को टीम की कप्तानी सौंपी गई है. वही इस टीम में देवदत्त पडिक्कल और प्रसिद्ध कृष्णा को भी जगह दी गई है.

Published date india.com Published: October 2, 2024 1:26 PM IST
मयंक अग्रवाल को इस टीम की मिली कप्तानी, देवदत्त पडिक्कल और प्रसिद्ध कृष्णा का भी हुआ चयन

मयंक अग्रवाल लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे है. मयंक हाल में दलीप ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आए थे लेकिन वहां पर भी उनका बल्ला काफी खामोश रहा था. उनकी कप्तानी में भारत ए ने दलीप ट्रॉफी की खिताब जीता था. वो आगामी रणजी सत्र में पहले दौर में मध्यप्रदेश और केरल के खिलाफ कर्नाटक की कप्तानी करेंगे.

जबकि फोकस तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा पर भी रहेगा.कर्नाटक और मध्यप्रदेश का सामना 11 अक्टूबर से इंदौर में होगा. वही केरल और कर्नाटक के बीच दूसरा मैच 18 अक्टूबर से बेंगलुरू में खेला जायेगा.

दलीप ट्रॉफी में औसत प्रदर्शन के बाद मयंक अग्रवाल अच्छी पारियां खेलकर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचना चाहेंगे.  वहीं प्रसिद्ध भी बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे जिन्होंने दलीप ट्रॅाफी के दो मैचों में सिर्फ चार विकेट ही लिये थे. वह ईरानी कप में मुंबई के खिलाफ पहले दिन एक भी विकेट नहीं ले सके.

रणजी के पहले दो मैचों के लिए कर्नाटक की टीम में मनीष पांडे और देवदत्त पड्डिकल को शामिल किया गया है. पड्डिकल ने बल्ले से दलीप ट्रॉफी में एक अच्छी पारी खेली थी. इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा है.

साल 2022 में आखिरी बार दिखे थे मयंक अग्रवाल

मयंक अग्रवाल ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच साल 2022 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था. जिस मैच में उनके बल्ले से केवल 26 रनों की पारी देखने को मिली थी. खराब प्रदर्शन की वजह से मयंक अग्रवाल को टीम से बाहर कर दिया गया था. भारत के लिए अबतक मयंक ने 21 टेस्ट मैच खेले है. जिसमें उनके बल्ले से कुल 1488 रन बनाए है. इस दौरान उनका टेस्ट में औसत 41.3 का रहा है.

कर्नाटक टीम :

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

मयंक अग्रवाल (कप्तान ), निकिन जोस, देवदत्त पड्डिकल, आर स्मरण, मनीष पांडे, श्रेयस गोपाल, सुजय साटेरी, हार्दिक राज, विशाख विजयकुमार, प्रसिद्ध कृष्णा, वासुकी कौशिक, लवनीत सिसोदिया, मोहसिन खान, विद्याधर पाटिल, किशन बेदारे, अभिलाष शेट्टी

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.