
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
वडोदरा: बाएं हाथ के स्पिनर भार्गव भट्ट ने शानदार गेंदबाजी करते हुए छह विकेट चटकाए जिससे बड़ौदा ने सोमवार को यहां रणजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप-ए मैच के अंतिम दिन गत चैंपियन मुंबई को 84 रन से हरा दिया। बड़ौदा ने 26 साल बाद रणजी ट्रॉफी में मुंबई को हराया है.
जीत के लिए 262 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 42 बार की चैंपियन मुंबई की टीम 48.2 ओवर में 177 रन पर आउट हो गई. यह मैच उतार चढ़ाव वाला रहा लेकिन अंतिम दिन 34 वर्षीय भट्ट की तूती बोली। उन्होंने दूसरी पारी में 55 रन देकर छह विकेट लिए और मुंबई की बल्लेबाजी को तहस-नहस करके अपनी टीम को यादगार जीत दिलाई।
PAK vs ENG 2nd Test: दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11 घोषित, कप्तान बेन स्टोक्स की वापसी
मुंबई को अंतिम दिन जीत के लिए 220 रन की जरूरत थी जबकि उसके आठ विकेट बचे हुए थे। उसने सुबह दो विकेट पर 42 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई लेकिन शीर्ष स्कोरर सिद्धेश लाड (59) और श्रेयस अय्यर (30) को छोड़कर उसका कोई भी अन्य बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया।
मुंबई ने इस तरह से 38.5 ओवर में अपने बाकी बचे आठ विकेट गवा दिए। इस बीच उसकी टीम केवल 135 रन ही बना सकी। कप्तान अजिंक्य रहाणे (12) सोमवार को आउट होने वाले पहले बल्लेबाज थे। भट्ट ने उन्हें आउट करने के बाद कल के दूसरे अविजित बल्लेबाज आयुष म्हात्रे (22) को भी पवेलियन भेजा। अय्यर और लाड के विकेट भी भट्ट ने हासिल किये।
विराट कोहली में रनों की वैसी ही भूख, जैसी डेब्यू के समय थी, हर वक्त आकलन सही नहीं: गौतम गंभीर
बड़ौदा ने अपनी पहली पारी में 290 रन बनाए थे जिसके जवाब में मुंबई की टीम 214 रन बनाकर आउट हो गई थी। बड़ौदा ने दूसरी पारी में 185 रन बनाकर मुंबई के सामने मुश्किल लक्ष्य रखा था। उधर दिल्ली में सेना की टीम ने मेघालय को पारी और 65 रन से हराया। सेना की टीम ने 402 रन बनाए जिसके जवाब में मेघालय की टीम 233 और 104 रन ही बना सकी.
(भाषा)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.