Ranji Trophy: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर नहीं खेलेंगे अगला मैच, ये बड़ी वजह आई सामने

Ranji Trophy: इन तीनों ने एलीट ग्रुप ए के छठे दौर में जम्मू कश्मीर के खिलाफ खेला था जिसमें मुंबई को पांच विकेट से पराजय का सामना करना पड़ा.

Published date india.com Published: January 28, 2025 9:05 AM IST
Ranji Trophy: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर नहीं खेलेंगे अगला मैच, ये बड़ी वजह आई सामने
Rohit Sharma, Yashasvi Jaiswal,

मुंबई: डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई को मेघालय के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी के आखिरी लीग मैच में रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर की कमी खलेगी.

इन तीनों ने एलीट ग्रुप ए के छठे दौर में जम्मू कश्मीर के खिलाफ खेला था जिसमें मुंबई को पांच विकेट से पराजय का सामना करना पड़ा.

T20I क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप- 10 भारतीय बॉलर्स

उस मैच में ये तीनों नहीं चल सके जबकि शार्दुल ठाकुर ने 51 और 119 रन की पारियां खेली. मुंबई को क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिये अब मेघालय को बड़े अंतर से हराने के अलावा बाकी मैचों में भी अनुकूल नतीजों की उम्मीद करनी होगी.

13 साल बाद विराट कोहली की रणजी ट्रॉफी में वापसी, स्टेडियम में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी की तैनाती

रोहित, जायसवाल और अय्यर इंग्लैंड के खिलाफ छह, नौ और 12 फरवरी को होने वाले वनडे और चैम्पियंस ट्रॉफी टीम का हिस्सा हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

मुंबई क्रिकेट संघ के एक सूत्र ने तीनों के अगला मैच नहीं खेलने की पुष्टि की । उन्होंने अय्यर के बारे में कहा ,‘‘ वह भारतीय टीम से जुड़ेगा.”

(भाषा)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.