Ranji Trophy Shardul Thakur Century Helps Mumbai To Stand Against Jammu And Kashmir
Ranji Trophy: शार्दुल ठाकुर के शतक ने मुंबई को मुश्किलों से निकाला, अब नजरें जीत की ओर
संकट में फंसी मुंबई पर हार का खतरा मंडरा रहा था कि नंबर 8 पर उतरे शार्दुल ठाकुर उसके लिए संकटमोचक बल्लेबाज बनकर उभरे. उन्होंने अपने शतक से मुंबई से फिलहाल खतरा टाल दिया है.
मुंबई. जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मैच के 5 सत्रों तक पिछड़ी रही मुंबई ने दूसरे दिन के आखिरी सत्र में शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) की जोरदार बल्लेबाजी और तनुष कोटियान (58) से मिले भरपूर साथ की बदौलत मुंबई ने फिलहाल हार का संकट टाल दिया है. अपनी दूसरी पारी में 101 रनों पर 7 विकेट गंवा चुकी मुंबई ने स्टंप तक 274/7 रन बना लिए. स्टंप्स के समय शार्दुल 119 गेंदों में 113 रन बनाकर नाबाद थे. अपनी इस पारी में उन्होंने 17 चौके जमाए. वहीं उनके जोड़ीदार तनुष भी 119 गेंदों का सामना कर 6 चौकों की मदद से 58 रन बनाए.
शार्दुल और तनुष कोटियान के बीच 8वें विकेट के लिए अविजित 173 रनों की साझेदारी हो चुकी है और पहली पारी के आधार पर 86 रनों से पिछड़ने वाली मुंबई ने अब उस पर 188 रनों की बढ़त बना ली है. मुंबई के बल्लेबाज मैच के तीसरे दिन अपनी इस बढ़त को 260-270 तक ले जाने की कोशिश करेंगे, ताकि वह इस मैच में जीत की ओर बढ़ सकें.
मुंबई की टीम यहां बैकफुट पर घिरी थी, जिसके लिए शार्दुल संकटमोचक बनकर उभरे. शार्दुल को इस पारी के दौरान पैर में जकड़न की समस्या से जूझना पड़ा. कोटियान ने भी एक बार फिर टीम को मुश्किल से बाहर निकालने में योगदान दिया. रोहित शर्मा (28) और यशस्वी जायसवाल (26) ने पहले विकेट के लिए तेजी से 54 रन जोड़कर दूसरी पारी में मुंबई को अच्छी शुरुआत दिलाई लेकिन इस साझेदारी के टूटने के बाद टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए.
श्रेयस अय्यर (17) और अजिंक्य रहाणे (16) ने क्रीज पर पैर जमाने के बाद विकेट गंवाए. मुंबई का स्कोर बिना विकेट के 54 रन से सात विकेट पर 101 रन हो गया लेकिन शार्दुल और कोटियान ने अटूट शतकीय साझेदारी करके पारी को संवारा.
सितारों से सजी मुंबई की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था. लेकिन रोहित शर्मा (3 & 28), यशस्वी जायवाल (4 & 26), अजिंक्य रहाणे (12 & 16), श्रेयस अय्यर (11 & 17) के बावजूद संघर्ष करती दिखी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.