
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के आठवें सीजन में सोमवार को लाहौर कलंदर्स का सामना इस्लामाबाद युनाइटेड (Lahore Qalandars vs Islamabad United) से हुआ. इस मुकाबले में लाहौर कलंदर्स के खिलाड़ी और अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) छा गए. वह अपनी बल्लेबाजी के दौरान पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी वाला हेलीकॉप्टर शॉट लगाकर सुर्खियों में आ गए हैं.
राशिद खान ने लगाया हेलीकॉप्टर शॉट
राशिद खान इस मुकाबले में आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे. उन्होंने इस्लामाबाद युनाइटेड के गेंदबाज टॉम कुरेन के खिलाफ 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर हेलीकॉप्टर शॉट (Rashid Khan’s Helicopter Shot) लगाया और गेंद को 99 मीटर दूर भेज दिया. राशिद ने फखर जमान को बोल्ड करने वाले टॉम की गेंद पर हेलिकॉप्टर शॉट लगाया. उन्होंने अपनी 18 रन की पारी में 2 चौके और 1 छक्का जड़ा.
99 मीटर का लंबा छक्का देख खुशी से झूम उठे दर्शक
राशिद की विस्फोटक पारी बदौलत लाहौर की टीम 200 के आंकड़े को छूने में सफल रही. मैच से ज्यादा राशिद हेलीकॉप्टर शॉट सुर्खियां बटोर रहा है. राशिद खान के इस हेलीकॉप्टर शॉट पर लाहौर का पूर गद्दाफी स्टेडियम दर्शकों से झूम उठा. राशिद ने इस सीजन में लाहौर कलंदर्स के लिए अब तक केवल दो ही मुकाबले खेले हैं. इन दो मैचों में उन्होंने दो विकेट चटकाए हैं.
.@rashidkhan_19‘s helicopter shot takes flight in Lahore! 🚁
That travelled 9️⃣9️⃣ metres 🤯#HBLPSL8 | #SabSitarayHumaray | #LQvIU pic.twitter.com/bclTlD4wh9
— PakistanSuperLeague (@thePSLt20) February 27, 2023
मैच की बात करें तो लाहौर कलंदर्स के लिए अब्दुल्ला शफिक ने 45 और फखर जमान ने 23 गेंदों में 36 जबकि सैम बिलिंग्स ने 23 गेंद में 33 रन की पारी खेली. इसके जवाब में इस्लामाबाद युनाइटेड के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके और पूरी टीम 90 रन पर ढेर हो गई और लाहौर कलंदर्स ने 110 रन से मुकाबला जीत लिया. राशिद ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 8 रन देकर दो विकेट झटके.
लाहौर कलंदर्स की टीम पीएसएल के आठवें सीजन में पांच मैचों में चार जीत के साथ आठ अंक लेकर तालिका में पहले नंबर पर कायम है. वहीं, मुल्तान सुल्तान की टीम दूसरे और इस्लामाबाद युनाइटेड की टीम तीसरे नंबर पर है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.