Ravi Shastri Advised Rohit Sharma And Virat Kohli To Play In Domestic Cricket
पूर्व कोच रवि शास्त्री की रोहित शर्मा और विराट कोहली को सलाह- घरेलू क्रिकेट में जाकर खेलो
टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने कहा कि अगर रोहित शर्मा और विराट कोहली अभी टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं तो उन्हें घरेलू क्रिकेट में जाकर अपनी तैयारियों को पुख्ता करना चाहिए.
नई दिल्ली. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) पिछले कुछ समय से टेस्ट क्रिकेट में उम्मीदों पर खरा नहीं उतर रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहले ही टेस्ट में शतक जमाने के बावजूद कोहली 5 टेस्ट की पूरी सीरीज में सिर्फ 190 रन ही बना पाए. वहीं कप्तान रोहित शर्मा 3 टेस्ट खेलकर सिर्फ 31 रन ही बना पाए हैं. टीम इंडिया स्टार बल्लेबाजों की खराब फॉर्म के चलते ऑस्ट्रेलिया में 1-3 से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (BGT 2024-25) में हार गई.
इसके बाद टीम के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) समेत कई पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि भारतीय खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट में जाकर खेलना चाहिए. ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में अपनी कोचिंग में लगातार भारत को दो सीरीज जीत दिलाने वाले पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने भी जोर देकर कहा कि रोहित और विराट को घरेलू क्रिकेट में जाकर खेलना चाहिए.
उन्होंने आईसीसी रिव्यू में लिखे अपने लेख में कहा, ‘अगर उनके लिए गैप है, तो मुझे लगता है कि उन्हें वापस जाना चाहिए और घरेलू क्रिकेट में खेलना चाहिए और फिर देखें कि कैसा है यह.’ शास्त्री ने कहा, ‘क्योंकि जब आप लंबे समय तक टेस्ट क्रिकेट खेलते हैं तो घरेलू क्रिकेट में दो खास वजह से खेलना जरूरी हो जाता है. एक तो आप मौजूदा पीढ़ी के साथ बराबर आकर खड़े होते हैं और आप अपने अनुभव से युवा पीढ़ी की प्रगति में अपना योगदान से सकते हैं. और बहुत खास यह होता है कि आपको वहां स्पिन खेलने का मौका मिलता है, जो आप कभी नहीं खेलेंगे.’
शास्त्री ने पिछली टेस्ट सीरीज का उदाहरण देते हुए कहा, ‘इसलिए अगर आप देखें, जैसा की रिकॉर्ड हो चुका है, भारत टर्निंग ट्रैक्स पर भी बहुत अच्छा नहीं रहा है. अगर विरोधी टीम के पास बेहतरीन स्पिन गेंदबाज हैं, तो वे आपको मुश्किल में डाल सकते हैं और उन्होंने भारत को मुश्किल में डाला है.’
इस लेख में शास्त्री ने इन दो दिग्गज बल्लेबाजों के टेस्ट क्रिकेट में भविष्य पर चर्चा करते हुए कहा, ‘यह सिर्फ और सिर्फ उनमें रनों भूख और इच्छाओं पर निर्भर करता है. वे शायद भाग्यशाली होंगे, जिन्हें एक या दो सीरीज और मिलेंगी लेकिन अगर आप देखें कि ऑस्ट्रेलिया आने से पहले आखिर न्यूजीलैंड ने उनकी कैसे पोल खोल दी थी तो मैं तो उन्हें इसी पर छोड़ना चाहूंगा. और यह भूख और इच्छा पर निर्भर होता है. जब आप 30 की उम्र में होते हैं, एक 36 है, और दूसरा 38 क्योंकि वे जानते हैं कि उनमें कितनी भूख और इच्छा बाकी है.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.