वैभव सूर्यवंशी-'कोई मतलब ही नहीं कि वह 14 साल का है' ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज को नहीं हुआ भरोसा, फिर...

टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए कॉमेंट्री के सिलसिले में ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए हैं. इस मौके पर उन्होंने मशहूर पोडकास्ट कार्यक्रम में भाग लिया तो उन्होंने वैभव सूर्यवंशी से जु़ड़ा यह किस्सा सुनाया.

Published date india.com Published: October 16, 2025 1:39 PM IST
Vaibhav Suryavanshi
वैभव सूर्यवंशी @Instagram

Matthew Hayden Surprised By Vaibhav Suryavanshi in IPL 2025: विश्व क्रिकेट में इन दिनों भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी तेजी से अपनी दस्तक दे रहे हैं. उनकी उम्र भले अभी सिर्फ 14 वर्ष की ही लेकिन उन्होंने अपने करियर में अभी से धमाल मचाना शुरू कर दिया है. वह IPL में शतक जड़ चुके हैं. अंडर 19 क्रिकेट में धमाल मचा चुके हैं, जबकि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में जाकर भी जूनियर स्तर की क्रिकेट पर खुद को साबित कर रहे हैं.

वैभव की प्रतिभा का लोहा दुनिया भर के क्रिकेट एक्सपर्ट्स अब मानने लगे हैं. लेकिन 14 साल का यह स्टार आईपीएल के पिछले सीजन में जब पहली बार खेलने उतरा था, तो ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज को उनके छक्के देखकर यह भरोसा नहीं हुआ था कि वह सिर्फ और सिर्फ 14 साल के ही हैं. जी हां! यह कोई और नहीं बल्कि मैथ्यू हेडन थे, जो आईपीएल में उस वक्त कॉमेंट्री पैनल का हिस्सा थे और उन्होंने जयपुर में उनकी वह शतकीय पारी देखी थी, जिसमें वह सबसे कम उम्र में IPL शतक जमाने वाले बल्लेबाज बने.

इसके बाद वैभव ने इंग्लैंड की अंडर 19 टीम के खिलाफ 78 बॉल पर 143 रन ठोके थे. इसके बाद उन्होंने चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए यूथ टेस्ट में सिर्फ 64 बॉल में 104 रन ठोक दिए.

लेकिन जब IPL में वह अपने पहले शतक की ओर बढ़ रहे थे तो उनकी पारी कमाल थी और तब पहली बार पूरी दुनिया ने उनकी प्रतिभा को टीवी पर देखा था. शास्त्री ने इस पारी के दौरान हेडन के साथ हुई अपनी बातचीत को बयां किया है.

वह ऑस्ट्रेलिया के मशहूर पोडकास्ट क्रार्यक्रम विलो टॉक में शामिल हुए, जहां उनके साथ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर ब्रेड हेडिन भी मौजूद थे. यहां उन्होंने इस किस्से को बयां किया. शास्त्री ने बताया, ‘मैं हैरान था. जयपुर में खेले गए इस मैच में मैं ऑन एयर था. मैं पारी के चौथे ओवर में ऑनएयर आया था और तब मुझे कॉमेंट्री के लगातार दो सेशन करने पड़े थे क्योंकि उस दिन एक कॉमेंटेटर गैर-मौजूद था.’

शास्त्री ने कहा, ‘वह मोहम्मद सिराज और इशांत शर्मा जैसे गेंदबाजों को एक्स्ट्रा कवर और मिडविकेट पर दर्शक दीर्घा से 10 पंक्तियां दूर तक छक्के जड़ रहा था. हेडोस (मैथ्यू हेडन) वहां थे तो और उन्होंने कहा, ‘अरे ये 14 साल का नहीं हो सकता’ तब मैंने उन्हें कहा था कि अरे शांत हो जाओ.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इसके बाद शास्त्री ने इस युवा बल्लेबाज की तारीफ करते हुए कहा कि मुझे उनकी प्रतिभा पर कोई शक नहीं हैं लेकिन हमें उसका ख्याल रखना होगा क्योंकि देश की कई प्रतिभाएं समय से पहले खत्म हो गईं क्योंकि उन्हें कोई सहेजने वाला नहीं मिला. वह अब सचिन की तरह है, जिन्होंने अपनी कम उम्र से ही दुनिया को प्रभावित किया था. लेकिन अगले 2-3 से साल में उन्हें कोई ऐसा चाहिए, जो उन्हें यह समझा सके कि आज कामयाब हो रहे हो तो कल को फेल भी होगे. ऐसे में खुद को संभालना होगा और इस बुरे दौर के प्रभाव को खुद पर हावी नहीं होने देना है क्योंकि यह खेल बहुत सख्त है. यह सब कुछ दिखाता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.