AUS vs IND: रवि शास्त्री ने लगाया सभी अटकलों पर विराम- कहा फेक न्यूज है विश्वास न करें

Ravi Shastri Chief Selector: रवि शास्त्री ने उस बात पर अपनी प्रतिक्रिया दी है जिसमें सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा था कि अजित अगरकर की जगह रवि शास्त्री चीफ सिलेक्टर बन सकते हैं.

Published date india.com Published: October 23, 2025 11:13 AM IST
ajit-agarkar-ravi-shastri
ajit-agarkar-ravi-shastri

रवि शास्त्री भारतीय टीम के अगले चीफ सिलेक्टर होंगे… सोशल मीडिया पर इस तरह के दावे किए जा रहे थे. और इसे लेकर खूब हलचल मची हुई थी. सोशल मीडिया पर शेयर की जा रहीं तस्वीरों और वीडियो में यह दावा किया जा रहा था अजित अगरकर अपने पद से इस्तीफा देने वाले हैं और रवि शास्त्री उनकी जगह यह पदभार संभालेंगे. अब इस पर शास्त्री ने खुद इस पर प्रतिक्रिया दी है.

सोशल मीडिया पर इस तरह के दावे तो बहुत किए गए लेकिन बीसीसीआई की ओर से न तो कोई ऐसी खबर थी और न ही कोई चर्चा. इतने अहम पद पर जब किसी की नियुक्ति होती है तो उस पर खूब चर्चा होती है. और काफी वक्त पहले ही बात होने लगती है.

रवि शास्त्री ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ऐडिलेड में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे वनडे मैच के दौरान गुरुवार को शास्त्री ने खुद इन अटकलों पर विराम लगा दिया. शास्त्री से मार्क वॉ ने यही सवाल पूछा. और इस पर शास्त्री ने साफ किया कि ऐसा कुछ नहीं है.

उन्होंने कहा, मुझे भी कई लोगों ने सोशल मीडिया की वह पोस्ट भेजी. लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है. यह फेक न्यूज है. मुझे भी लोगों ने वह वायरल तस्वीर भेजकर सच्चाई जाननी चाही मैंने उन्हें भी यही कहा कि यह गलत है. अब आपने मेरे मुंह से यह सुन लिया.

कब तक रहेगा अजित अगरकर का कार्यकाल ?

बीसीसीआई ने अजित अगरकर को जुलाई 2023 में भारतीय टीम का चीफ सेलेक्टर नियुक्त किया था. अगरकर को चेतन शर्मा की जगह भारतीय पुरुष टीम का चीफ सिलेक्टर बनाया गया था. उन्हीं की कोचिंग में भारत ने 2023 वनडे विश्व कप, 2024 टी20 विश्व कप और इंग्लैंड सीरीज, 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी आदि शामिल हैं. अगरकर का कार्यकाल जून 2026 तक बढ़ा दिया गया है. यानी फिलहाल उनके कार्यकाल में काफी वक्त है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.