नई दिल्ली: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) के करियर को लेकर अब संशय गहराता जा रहा है. टी20 इंटरनेशनल (T20I International) और टेस्ट क्रिकेट से वह संन्यास ले चुके हैं और वह वनडे इंटरनेशनल में ही खेल रहे हैं. तमाम लोग इस पर राय दे रहे हैं. और इस कड़ी में अब भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) का नाम भी जुड़ गया है. अश्विन ने बीसीसीआई के रवैये का समर्थन किया है और साथ ही सीनियर बल्लेबाजों से कहा है कि उन्हें घरेलू क्रिकेट के जरिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपनी गंभीरता साबित करने की जरूरत है.
अपने यूट्यूब चैनल पर अश्विन ने कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा की कामयाबियों की तारीफ की. रोहित की कप्तानी में भारत ने 2024 का टी20 वर्ल्ड कप और 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती. लेकिन सिलेक्टर्स का मुख्य उद्देश्य लॉन्ग टर्म प्लानिंग और फॉर्म बनाए रखना है.
अश्विन ने की रोहित शर्मा की कप्तानी की तारीफ
अश्विन ने कहा, ‘रोहित की कप्तानी पर कोई सवाल नहीं है. लेकिन क्या वह 2027 वर्ल्ड कप के लिए बढ़ रहे हैं? सिलेक्शन कमिटी और कोच ने यही सवाल पूछा होगा. बेशक, उनकी बात हुई होगी. और ऐसे में दो चीजें निकलकर आई होंगी. पहली, कोहली और रोहित हमारे 2027 के वर्ल्ड कप प्लान में नहीं हैं. और दूसरी, अगर उन्हें शामिल किया भी जाता है तो क्या वे आईसीसी टूर्नामेंट तक उन्हें अपना फॉर्म कायम रख पाएंगे? ये दोनों बड़े सवाल हैं.’
इस महान खिलाड़ी ने कहा कि इंडिया ए या विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने से इन खिलाड़ियों को अपनी लय हासिल करने में मदद मिलती. और इससे यह भी संकेत जाता कि वे प्रतिबद्ध हैं.
उन्होंने कहा, ‘अगर आपको उनकी सेवाएं चाहिए, आपको रास्ता तलाशना होगा… आपको उन्हें मौका देना चाहिए. अगर आप उन्हें मौका दें और वे न कह दें तो फिर यह साफ है. अगर सिलेक्टर और कोच आपसे कहते हैं कि हम चाहते हैं कि आप इस सीरीज में खेलें, सिलेक्शन के लिए नहीं बल्कि लय हासिल करने के लिए. तो इससे सिर्फ यही पता चलता है कि आप खेलने को लेकर गंभीर हैं.’
अश्विन ने यह भी जोर देकर कहा कि सिलेक्टर्स रोहित या विराट को यूं ही खारिज नहीं कर सकते. उनके अनुभव को देखते हुए ऐसा करना संभव नहीं होगा. उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि किसी सिलेक्टर या कोच के पास इतना दिल होगा कि वह यह कह सके कि विराट और रोहित की सेवाओं की अब जरूरत नहीं है… आप वर्ल्ड कप में इतने सवालों के साथ नहीं जा सकते.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.