
Arun Kumar
2013 में अमर उजाला हिंदी दैनिक अखबार से जुड़ा और यहां 4 साल काम करने के बाद साल 2016 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में खेल डेस्क पर पत्रकारिता की. अब ... और पढ़ें
सीमित ओवरों की क्रिकेट में अब भारत बेखौफ होकर खेलता दिखता है. भारत ने कुछ साल पहले ही यह तय कर लिया था कि वह तेजी से रन बनाते हुए पारी की शुरुआत करेगा, जिससे टीम को खूब कामयाबी भी मिली. भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बताया कि टीम की इस सोच का श्रेय पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ को जाता है. उन्होंने कहा कि कोच और कप्तान की इस जोड़ी ने खिलाड़ियों को न सिर्फ ऐसा खेलने को कहा बल्कि खुद खेलकर उदाहरण भी पेश किया, जिससे भारत की टी20 इंटरनेशनल और वनडे क्रिकेट के स्टाइल में बड़ा बदलाव आ गया.
अपने यूट्यूब चैनल ‘ऐश की बात’ पर यह चर्चा कर रहे अश्विन ने कहा, ‘बतौर कप्तान रोहित ने हमेशा ही वह छाप छोड़ी है कि वह टीम से क्या चाहते हैं. भारत टी20 क्रिकेट और वनडे क्रिकेट में जो बदलाव वाली बैटिंग की है, अब जिस तेजी से हम बल्लेबाजी करते हैं- उसका काफी श्रेय रोहित और राहुल भाई को जाता है.’
अश्विन ने कहा, ‘उन्होंने यह रास्ता दिखाया, राहुल भाई ने कहा यही वह तरीका है, जैसे हमें खेलना है और रोहित ने वह राह दिखाई.. उन्होंने वह रास्ता तैयार किया और इसने आखिरकार इसने भारतीयों की बैटिंग का तरीका ही बदल दिया. बैटिंग कोई औसत नहीं है यह सफेद बॉल क्रिकेट में खालिस तौर पर स्ट्राइक रेट का खेल है.’
इस शो में अश्विन ने रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी के अब सिर्फ एक ही फॉर्मेट में भी खेलने पर बात की. उन्होंने कहा कि अब जब वे दोनों सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही एक्टिव हैं तो फैन्स उनके (खासतौर से विराट) टेस्ट में वापसी की बातें कर रहे हैं. अश्विन ने इस पर कहा, ‘मैं यहीं कहूंगा कि अब विराट कोहली और रोहित शर्मा की बैटिंग जितनी भी देखने को मिल रही है हमें उसे देखना और एन्जॉय करना चाहिए. कृपया ऐसा करें क्योंकि एक बार जब उन्होंने इसे पूरा कर दिया तो हम तब बस यहीं सुन सकते हैं वह क्या खिलाड़ी था! प्लीज उसे वापस ले आओ. यह मेरे लिहाज से ठीक नहीं है.’
इस दिग्गज ऑफ स्पिनर ने कहा, ‘वे जितना भी खेल रहे हैं हमें उसे मिलकर सेलीब्रेट करना चाहिए. क्योंकि जैसा मैं कहता हूं कि जिंदगी बहुत तेजी से आगे बढ़ती है. समय किसी का इंतजार नहीं करता तो यह बहुत जरूरी है कि हमें यह अहसास हो कि समय बहुत कम है तो यह बेहतर है कि हम जो भी कर रहे हैं हम उसके साथ एन्जॉय करें.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.