IND vs SA- दूसरे टेस्ट से कौन होगा बाहर- रविचंद्रन अश्विन या शार्दुल ठाकुर! कृष्णम्माचारी श्रीकांत की यह है राय

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत बुधवार के दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत करेगा और वह 2 टेस्ट की सीरीज में 0-1 से पिछड़ा है. उसे पहले टेस्ट में पारी और 32 रनों की करारी हार मिली थी.

Published date india.com Published: January 2, 2024 9:44 AM IST
Ravichandran Ashwin Shardul Thakur
शार्दुल ठाकुर और रविचंद्रन अश्विन @ICC

नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका (IND vs SA) दौरे पर गई भारतीय टीम बुधवार से केप टाउन में दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान टीम का सामना करने को तैयार है. भारत 2 टेस्ट की सीरीज में 0-1 से पीछे है और वह यहां जीत दर्ज कर सीरीज को 1-1 की बराबरी पर खत्म करना चाहेगा. सीरीज के पहले मैच में उसे पारी और 32 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा था. तब पहले टेस्ट में स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) पीठ में खिंचाव के चलते नहीं खेल पाए थे और उनकी जगह रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) को मौका मिला था, लेकिन अब जब जडेजा फिट हैं तो टीम मैनेजमेंट के सामने सवाल है कि वह यहां जडेजा की जगह किसे प्लेइंग XI से बाहर करे.

रोहित के सामने दो विकल्प- शार्दुल या अश्विन

कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ के सामने यहां दो विकल्प हैं. पहला तो यह है कि वह अश्विन को बाहर कर जडेजा को मौका दें, जबकि दूसरा विकल्प यह है कि वह मीडियम पेस ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) को बाहर कर दो स्पिनरों के कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतरे. पहले टेस्ट में ठाकुर का प्रदर्शन खास नहीं रहा, उन्होंने 19 ओवरों में 101 रन खर्च कर सिर्फ 1 विकेट अपने नाम किया था, जबकि बल्ले से 24 और 2 रन बनाए थे.

पहले टेस्ट में खर्चीले साबित हुए थे शार्दुल ठाकुर

वहीं दूसरी ओर अश्विन भी बल्ले से तो फ्लॉप रहे थे उन्होंने दो पारियों में 8 और 0 का ही योगदान दिया लेकिन गेंदबाजी में वह काफी कंजूस साबित हुए, जिन्होंने 19 ओवरों में सिर्फ 41 रन ही खर्च किए और एक विकेट अपने नाम किया. टीम इंडिया के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज कृष्णमाचारी श्रीकांत (Krishnamachari Srikkanth) ने भी दूसरे टेस्ट में अश्विन का समर्थन किया है. अपने यूट्यूब चैनल पर दूसरे टेस्ट मैच में भारत की रणनीति पर चर्चा करते हुए कहा कि वह यहां शार्दुल की जगह जडेजा को खिलाना पसंद करेंगे और अश्विन को दूसरे स्पिन जोड़ीदार के रूप में मौका देंगे.

शार्दुल से कहीं बेहतर हैं अश्विन

श्रीकांत ने कहा, ‘मैं अभी भी अश्विन के साथ बना रहना चाहूंगा. मैं मानता हूं कि अश्विन शार्दुल ठाकुर से बेहतर हैं. मैं शार्दुल के स्थान पर अश्विन को खिलाऊंगा. भले ही वह 5 विकेट हॉल नहीं लेंगे. लेकिन शायद वह यहां दो विकेट तो लेंगे ही. वह जडेजा के साथ जुड़ेंगे और टाइट लाइन पर बॉलिंग करेंगे. वे दोनों एक साथ काम कर सकते हैं और कम से कम 4 या 5 विकेट ले सकते हैं. ऐसे में यह पर्याप्त हो सकता है और आपका काम पूरा हो जाएगा.’

‘केप टाउन टेस्ट के लिए फिट नहीं बैठते शार्दुल ठाकुर’

उन्होंने कहा कि केप टाउन की पिच पर साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों को परेशानी में डालने के लिए स्पिनर्स अहम साबित होंगे. ऐसे में शार्दुल दूसरे टेस्ट के लिए फिट नहीं दिखते. कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने कहा, ‘अगर आप उनके बल्लेबाजों को मुश्किल में लाना चाहते हैं तो आपके स्पिनर्स ही ऐसा मौका बना सकते हैं. आप उन्हें फ्लाइट से बीट करवा सकते हैं. आप कुछ ऐसी कोशिश कर सकते हैं. आप शार्दुल ठाकुर को बाहर करेंगे. प्रसिद्ध कृष्णा, अगर आप उन्हें अभी ड्रॉप करेंगे तो यह सही नहीं होगा. उन्होंने सिर्फ एक ही टेस्ट खेला है. किसी को डेब्यू टेस्ट के तुरंत बाद बाहर कर देना सही नहीं है. शार्दुल ठाकुर ही इस लिस्ट में सेट नहीं बैठते.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.