Ravichandran Ashwins Cryptic Post On Leaders And Fan Clubs Sparks Rumours Of Rift In Team India Clown Show In Dressing Room
IND vs AUS: मेलबर्न में टीम इंडिया की हार के बाद अश्विन ने रोहित शर्मा पर साधा निशाना! पूर्व स्पिनर का क्रिप्टिक ट्वीट वायरल
Ravichandran Ashwin's cryptic post: अश्विन ने सोमवार को दो ट्वीट किए. पहला ट्वीट उन्होंने सुबह करीब 10 बजे किया. उस समय रोहित आउट होकर पवेलियन लौट चुके थे.
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया को सोमवार को 184 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा. बॉक्सिंग डे टेस्ट में मिली इस हार के बाद भारतीय टीम अब पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-2 से पीछे हो गई है. साथ ही आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल की राह भी उसके लिए काफी मुश्किल हो गई है.
मेलबर्न में मिली हार के बाद दिग्गजों ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं. इस कड़ी में ताजा नाम रविचंद्रन अश्विन का है.
अश्विन ने तीसरे टेस्ट के बाद ही इंटरनेशनल क्रिकेट से तत्काल प्रभाव से संन्यास ले लिया था. अश्विन ने भारतीय टीम की हार के बाद एक क्रिप्टिक ट्वीट पोस्ट किया जोकि अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है. फैंस अश्विन के इस ट्वीट को टीम इंडिया से जोड़कर देख रहे हैं. उनका मानना है कि पूर्व स्पिनर ने अपने इस ट्वीट से कप्तान रोहित शर्मा पर निशाना साधा है.
अश्विन ने सोमवार को दो ट्वीट किए. पहला ट्वीट उन्होंने सुबह करीब 10 बजे किया. उस समय रोहित आउट होकर पवेलियन लौट चुके थे. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि अच्छे लीडर्स तब सामने आते हैं जब वह संघर्ष के समय खुद को काफी मजबूती के साथ आगे बढ़ाते हैं.
Now a days, implied meaning can be taken out of context.
पूर्व ऑफ स्पिनर ने इसके बाद अपने दूसरे ट्वीट में लिखा कि ये ट्वीट उन लोगों के लिए नहीं है जिनके पास फैन क्लब है. अश्विन के लगातार इन 2 पोस्ट के बाद से फैंस अब इसे कप्तान रोहित शर्मा के साथ जोड़कर देख रहे हैं.
भारतीय कप्तान रोहित ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जारी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के पिछले तीन मैचों में कोई बड़ा कमाल नहीं किया है. साथ ही उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने पिछले छह मैचों में से एक भी नहीं जीता है.
37 वर्षीय रोहित का बल्ला पिछले कुछ समय से काफी खामोश है. उन्होंने पांच पारियों में 6.2 की औसत से सिर्फ 31 रन बनाए हैं. सितंबर में बांग्लादेश सीरीज की शुरुआत के बाद से इस खिलाड़ी ने 15 पारियों में सिर्फ 10.93 की औसत से सिर्फ 164 रन बनाए हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.