Ravindra Jadeja Is My Idol Says Harsh Dubey Left Arm Spinner Who Took Most Wickets In Ranji Trophy
रविंद्र जडेजा से सीख लेकर टीम इंडिया के लिए खेलना चाहता है यह युवा स्पिनर, बोले- लाल गेंद मेरी फेवरिट...
बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे ने रणजी ट्रॉफी में कमाल का खेल दिखाया है. उन्होंने एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. वह रविंद्र जडेजा को अपना आदर्श मानते हैं. और उन्ही की तरह बल्ले से भी कमाल कर सकते है.
मुंबई: रविंद्र जडेजा भारत के स्टार ऑलराउंडर हैं. और उन्होंने टीम को बल्ले और गेंद से कई मैच जितवाए हैं. और रणजी का स्टार खिलाड़ी हर्ष दूबे उनसे प्रेरणा लेते हैं. दूबे भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं. हालांकि इस बात को लेकर वह किसी जल्दबाजी में नहीं हैं. विदर्भ के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर ने रणजी के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट भी लिए हैं.
दुबे ने पिछले सीजन भारत की प्रमुख घरेलू प्रतियोगिता में बिहार के आशुतोष अमन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. सीन में सबसे अधिक 69 विकेट लेकर इतिहास रच दिया था.
दुबे इस साल की शुरुआत में भारत ए के इंग्लैंड दौरे का हिस्सा थे लेकिन उनका कहना है कि हर सीजन में सुधार करना उनके लिए सबसे जरूरी है क्योंकि वह राष्ट्रीय टीम के लिए जडेजा की उपलब्धियों को दोहराना चाहते हैं.
दुबे ने मंगलवार को सिएट क्रिकेट रेटिंग अवार्ड्स में मीडिया से कहा, ‘जब से मैंने क्रिकेट को समझना शुरू किया है तब से मैं रविंद्र जडेजा का अनुसरण कर रहा हूं और जब मैंने क्रिकेट को ठीक से समझना शुरू किया तो उनका प्रदर्शन अपने चरम पर पहुंच गया.’
उन्होंने कहा, ‘मैं बचपन से ही उन्हें आदर्श मानता रहा हूं लेकिन उससे पहले मैं युवराज (सिंह) सर और सचिन (तेंदुलकर) सर को अपना आदर्श मानता था.’
दुबे ने कहा, ‘मेरा ध्यान हमेशा इस बात पर रहता है कि मैं पूरे सत्र में क्या गलतियां कर रहा हूं और फिर मैं उन्हें कैसे सुधार सकता हूं और अगले सत्र में कैसे बेहतर प्रदर्शन कर सकता हूं.’
Add India.com as a Preferred Source
पिछले साल इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलने वाले 23 वर्षीय दुबे ने कहा कि लाल गेंद का क्रिकेट उनका पसंदीदा प्रारूप है.
उन्होंने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो मुझे लाल गेंद (क्रिकेट) सबसे अधिक पसंद है लेकिन मैं यह नहीं कहूंगा कि मुझे सफेद गेंद (प्रारूप) पसंद नहीं है. मेरे लिए भारत के लिए लाल गेंद से क्रिकेट खेलना मेरे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी.’
पिछले रणजी सीजन में पांच हाफ-सेंचुरी के साथ 476 रन बनाने वाले दुबे ने कहा कि वह ऑफ-सीजन के दौरान एक बल्लेबाज के रूप में बेहतर होने के लिए और अधिक प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘मैंने क्रिकेट की शुरुआत एक सलामी बल्लेबाज के रूप में की थी इसलिए मैं ऑफ सत्र में अपनी बल्लेबाजी पर कड़ी मेहनत करता हूं.’
बाएं हाथ के स्पिन-गेंदबाजी ऑलराउंडर होने के नाते दुबे को मानव सुतार जैसे खिलाड़ियों से प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा लेकिन वह इसे अधिक तवज्जो नहीं देते.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Topics
More Stories
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.