'हमारा लड़का है, ख्याल रखना', रवींद्र जडेजा ने प्रधानमंत्री मोदी से पहली मुलाकात को यूं किया याद

Ravindra Jadeja Recalls PM Modi first meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह तब के गुजरात के मुख्यमंत्री रहे नरेंद्र मोदी से अपनी पहली मुलाकात को याद कर रहे हैं.

Published date india.com Published: September 16, 2025 11:45 PM IST
ravindra-jadeja-pm-modi
ravindra-jadeja-pm-modi

नई दिल्ली: बुधवार, 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार का 75वां जन्मदिन है. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री से अपनी पहली मुलाकात को याद किया है.

रविंद्र जडेजा ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी से उनकी पहली मुलाकात 2010 में हुई थी, तब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे.

जडेजा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करने के साथ साथ एक पोस्ट भी लिखा है. शेयर वीडियो में वह कहते हैं कि मैं पीएम मोदी जी पहली बार 2010 में मिला था, तब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे. अहमदाबाद में हमारा दक्षिण अफ्रीका के साथ मैच था और मैच शुरू होने से ठीक पहले टीमें परिचय के लिए मैदान पर कतार में खड़ी थीं. उस समय के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से उन्होंने कहा था कि ये हमारे राज्य से हैं, इनका विशेष ध्यान रखें.

जडेजा ने लिखा, ‘नरेंद्र मोदी आए और सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाया. यह पहली बार था, जब मैं उनसे मिला. उस समय हमारे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मेरा उनसे परिचय कराया. मोदी जी मुस्कुराए और धोनी से कहा, ‘इसका ख्याल रखना, यह हमारा लड़का है.’

जडेजा ने लिखा, ‘उनकी जगह पर बैठे किसी व्यक्ति से, खासकर मेरी टीम के सामने, यह साधारण सी बात सुनकर मुझे बहुत गर्व और खुशी हुई. यह उनकी गर्मजोशी और हर किसी के प्रति उनके सच्चे व्यक्तिगत स्नेह को दर्शाता है. मैं इस पल को कभी नहीं भूल सकता.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

रविंद्र जडेजा ने बतौर भारतीय क्रिकेटर एक लंबा समय गुजारा है. आज की तारीख में न सिर्फ भारत बल्कि वह दुनिया के प्रमुख ऑलराउंडर्स में से एक हैं. वह 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी, 2024 में टी20 विश्व कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं. टी20 फॉर्मेट से वह संन्यास ले चुके हैं, लेकिन वनडे और टेस्ट क्रिकेट में अभी सक्रिय हैं.

रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा गुजरात के जामनगर नॉर्थ से भारतीय जनता पार्टी की विधायक हैं. जडेजा ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में जीत के बाद अपनी पत्नी और बेटी के साथ पीएम मोदी से मुलाकात की थी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.