बांग्लादेश दौरे तक भी फिट नहीं हो पाएंगे रवींद्र जडेजा, सूर्यकुमार को टेस्ट टीम में मिलेगा मौका!

रवींद्र जडेजा एशिया कप के दौरान चोटिल हो गए थे. उनके घुटने की चोट फिर से उबर आई थी, जिसके चलते वह काफी समय से क्रिकेट से दूर हैं.

Published date india.com Published: November 23, 2022 9:58 AM IST
बांग्लादेश दौरे तक भी फिट नहीं हो पाएंगे रवींद्र जडेजा, सूर्यकुमार को टेस्ट टीम में मिलेगा मौका!
बांग्लादेश दौरे तक भी फिट नहीं हो पाएंगे रवींद्र जडेजा @ICCTwitter

टीम इंडिया के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) भारतीय टीम के बांग्लादेश दौरे तक भी फिट नहीं हो पाएंगे. भारत को 4 दिसंबर से बांग्लादेश दौरे की शुरुआत करनी है, जहां पहले 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है. इसके बाद 14 दिसंबर से 2 टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से जुड़े एक सूत्र ने यह जानकारी दी.

भारत के पास पहले ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल और बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव के रूप में तीन विकल्प हैं. ऐसे में टीम में चौथे विशेषज्ञ स्पिनर की जरूरत शायद ही हो.

टीम मैनेजमेंट अगर जडेजा की तरह किसी स्पिन ऑलराउंडर को चाहेगा तो यह विकल्प भारत ए के गेंदबाज सौरभ कुमार होंगे. जडेजा एशिया कप के दौरान चोटिल हो गए थे.

ऐसी अटकलें हैं कि नई चयन समिति या भारतीय टीम प्रबंधन (तब तक नई समिति का गठन नहीं होने की स्थिति में) सूर्यकुमार यादव के शानदार फॉर्म को खेल के लंबे प्रारूप में परखना चाहेगी.

भारत को बांग्लादेश में दो टेस्ट और तीन एकदिवसीय मैच खेलने हैं और रोहित शर्मा के नेतृत्व में मजबूत टीम पड़ोसी देश का दौरा करने के लिए तैयार हैं. भारत अगले महीने के पहले सप्ताह में तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के बाद चटगांव में 14-18 दिसंबर और मीरपुर में 22-26 दिसंबर तक दो टेस्ट खेलेगा.

जडेजा ने यूएई में एशिया कप के बाद घुटने की सर्जरी कराई थी और फिर अनिश्चित काल के लिए टीम से बाहर हो गए थे. बीसीसीआई के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘जडेजा कई मौकों पर अपने चेक-अप और रिहैब के लिए एनसीए गए हैं. अभी तक ऐसी संभावना नहीं दिख रही है कि वह बांग्लादेश सीरीज के लिए फिट होंगे. चेतन शर्मा की अगुवाई वाली पूर्व चयन समिति ने हालांकि उन्हें फिटनेस हासिल करने की शर्त के साथ टीम में रखा था.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

सौरभ इस साल की शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के दौरान टेस्ट टीम का हिस्सा रहे हैं. उन्होंने बेंगलुरू में ‘ए’ टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पांच विकेट लिए थे.

(एजेंसी: भाषा)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.