बिक जाएगी विराट कोहली की टीम RCB, 177672000000 रुपये लग गई है कीमत

RCB on sale: बिक जाएगी आरसीबी की टीम. टीम के मालिकों ने अब फ्रैंचाइजी को बेचने का फैसला किया है. स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस टीम से खेलते हैं.

Published date india.com Published: September 30, 2025 8:34 PM IST
बिक जाएगी विराट कोहली की टीम RCB, 177672000000 रुपये लग गई है कीमत
Adar poonawalla can buy RCB

यूनाइटेड स्प्रिरिट लिमिटेड वह कंपनी है जिसके पास इंडियन प्रीमियर लीग की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मालिकाना हक है. और अब इसने टीम को बेचने का फैसला किया है. सीएनबीसी टीवी18 की खास रिपोर्ट के मुताबिक, अदार पूनावाला इस टीम को खरीदने में सबसे आगे हैं. पूनावाला सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ हैं फ्रैंचाइजी में कंपनी की पूरी हिस्सेदारी खरीदना चाहते हैं.

यूएसएल डिएगो की सब्सिडरी है. डिएगो एक मल्टीनैशनल एल्कोहल बैवरेज यानी शराब बनाने वाली कंपनी है. इसका हेडक्वॉर्टर लंदन में है. कंपनी ने फ्रैंचाइजी की वैल्यूएशन 2 बिलियन डॉलर यानी 17 हजार 760 करोड़ रुपये के करीब रखी है. इससे आरसीबी को दुनिया की सबसे महंगी स्पोर्ट्स फ्रैंचाइजी में से एक बन जाएगी. ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैक सिटी को ट्रांजेक्शन सलाहकार बनाया गया है.

पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें चल रही हैं कि डिएगो अपना हिस्सा बेचना चाहती है. खास तौर पर टीम के पहले आईपीएल खिताब के बाद बेंगलुरु में मची भगदड़ के बाद ये खबरें काफी आने लगी थीं. इसमें 11 लोगों की जान चली गई थी.

इस महीने की शरुआत में डिएगो इंडिया के एमडी और सीईओ प्रवीण सोमेश्वर ने सीएनबीसी-टीवी18 को बताया, ‘आरसीबी एक उत्साही बिजनेस है लेकिन यह डिएगो का मूल बिजनेस नहीं है.’

आरबीसी ने आईपीएल 2025 में पहली बार खिताब जीता था. और यह दुनिया की सबसे लोकप्रिय टीमों में शुमार है. हालांकि टीम ने जब ट्रॉफी नहीं भी जीती थी तब भी वह सबसे लोकप्रिय टीमों में शामिल थी. भारतीय टीम के सुपरस्टार विराट कोहली साल 2008 के पहले सीजन से ही इसी टीम के लिए खेलते चले आ रहे हैं.

यह आईपीएल की पहली बड़ी टीम की सेल नहीं होगी. टॉरेंट ग्रुप ने हाल ही में गुजरात टाइटंस के साथ करार करते हुए उसमें 67 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने का अनुबंध साइन किया. उन्होंने इरेलिया कंपनी से यह खरीदा है. यह कंपनी सीवीसी कैपिटल्स के मालिकाना हक में है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इससे पहले आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने ट्वीट किया था, ‘पहले ऐसे बहुत सी अफवाहें थीं इस आईपीएल फ्रैंचाइजी के बिकने की. अतीत में भी इस तरह की खबरें सामने आती रही हैं. लेकिन टीमों ने इससे इनकार ही किया है. लेकिन अबै ऐसा लगता है कि कंपनी ने आखिरकार फैसला कर लिया है और इसे बेचने का मन बना लिया है.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.