IPL 2026 से पहले RCB के लिए बुरी खबर- रेप केस में स्टार तेज गेंदबाज हो सकता है गिरफ्तार, जमानत याचिका खारिज

उत्तर प्रदेश के युवा तेज गेंदबाज यश दयाल पर नाबालिग को झांसा देकर बलात्कार का आरोप लगा है. पॉक्सो कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है.

Published date india.com Published: December 26, 2025 10:33 AM IST
Yash Dayal
यश दयाल @IPL-BCCI

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 19वें सीजन में अपना खिताब बचाने की रणनीति बनाने में जुटी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को आगामी सीजन में तगड़ा झटका लग सकता है. उसके युवा तेज गेंदबाज यश दयाल (Yash Dayal) पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. उन पर नाबालिग से बलात्कार का आरोप है और जयपुर के पॉक्सो कोर्ट ने यह माना है कि प्रथम दृष्टया ये आरोप ऐसे नहीं लगते कि आरोपी को फंसाने के मकसद से झूठे आरोप हों. मामले की सुनवाई करते हुए जयपुर महानगर प्रथम के पॉक्सो कोर्ट-3 ने यश की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है. ऐसे में यश की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है.

बता दें इस क्रिकेटर पर 23 जुलाई 2025 को जयपुर के सांगानेर सदर थाने में इस आरोप में मामला दर्ज हुआ था, जिसमें पीड़ित ने बताया था कि यश ने नाबालिग को क्रिकेट में करियर बनाने का झांसा देकर और इमोश्नल ब्लैकमेल कर उसके साथ ढाल साल तक बलात्कार किया था.

इस मामले की सुनवाई कर रहीं जज अलका बंसल ने कहा, ‘प्रथम दृष्टया ऐसा नहीं लगता कि ये आरोप झूठे हैं और आरोपी को फंसाने के मकसद से लगाए गए हैं. अब तक की जांच से यह साफ है कि आरोपी इस अपराध में शामिल है. उससे पूछताछ होनी बाकी है. ऐसे में इस स्तर पर उसे अग्रिम जमानत का फायदा नहीं दिया जा सकता.’

पीड़िता के वकील दिवेश शर्मा ने बताया कि इस मामले के दर्ज होने के बाद पुलिस ने पीड़िता और आरोपी के मोबइल की CDR बरामद की है, जिसमें दोनों के बीच बातचीत होने की पुष्टि होती है. इसके अलावा पीड़िता द्वारा बताए गए होटलों में भी दोनों के ठहरने का रिकॉर्ड भी है. इसके अलावा पीड़िता के मोबाइल से मिली चैट, फोटोज और वीडियो के विश्लेषण से भी आरोपी के खिलाफ पॉक्सो के तहत मामला बनता है.

बता दें 27 वर्षीय यश दयाल ने अभी तक 27 फर्स्ट क्लास मैच खेलकर 84 विकेट अपने नाम किए हैं, जबकि 23 लिस्ट A और 71 टी20 मैचों में उनके नाम क्रमश:36 और 66 विकेट दर्ज हैं. वह साल 2022 से IPL में खेल रहे हैं. पहले 2 सीजन गुजरात टाइटन्स से खेलकर वह तब सुर्खियों में आए थे, जब कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ एक मैच में रिंकू सिंह ने उन्हें 5 बॉल पर 5 छक्के मारकर केकेआर को हारा हुआ मैच जिता दिया था.

इसके बाद इस तेज गेंदबाज को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का साथ मिला और यहां उन्होंने 15 और 13 विकेट अपने नाम किए. RCB को पिछले सीजन खिताब जिताने में उनकी भूमिका खास रही.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.