बेंगलुरु की सड़कों पर नहीं निकलेगा RCB का विजय जुलूस, चिन्नास्वामी स्टेडिम में ही होगा जश्न, यह है वजह
RCB के टीम मैनेजमेंट की योजना थी कि वह बेंगलुरु की सड़कों पर ओपन बस में विजय जुलूस निकाले लेकिन पुलिस ने भीड़ को देखते हुए इसकी इजाजतन नहीं दी है.
RCB की टीम ने जीता खिताब @IPL-BCCI
बेंगलुरु. 18 साल के लंबे इंतजार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम अपना पहला IPL खिताब जीतकर अपने शहर पहुंच गई है. यहां टीम मैनेजमेंट का प्लान था कि वह फैन्स के बीच टीम की ओपन बस में एक विजय जुलूस निकाले लेकिन बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने टीम को इस बात की इजाजत नहीं दी है. इसके चलते इस बस विजय परेड को रद्द कर दिया गया है. बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए जानकारी दी कि अब केवल एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा.
पहले की योजना के मुताबिक, शाम 5 बजे से विधान सौधा से चिन्नास्वामी स्टेडियम तक ओपन-टॉप बस परेड निकलनी थी, जिसके बाद 6 बजे से स्टेडियम में समारोह होना था. लेकिन ट्रैफिक और भीड़भाड़ की आशंका को देखते हुए यह परेड रद्द कर दी गई है.
बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया X पर कहा, '5 बजे से 6 बजे तक चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी टीम के लिए सम्मान समारोह होगा. लोग दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक विधान सौधा और स्टेडियम के आसपास की सड़कों पर जाने से बचें. कोई विजय परेड नहीं होगी.'
इसके अलावा पुलिस ने कहा कि स्टेडियम में केवल वैध पास धारकों को ही एंट्री मिलेगी. इसके अलावा पुलिस ने पहले ही साफ कर दिया है कि स्टेडियम में सीमित पार्किंग के चलते मेट्रो व सार्वजनिक परिवहन के उपयोग की सलाह दी गई है.
रजत पाटीदार की कप्तानी और विराट कोहली के 43 रनों की मदद से आरसीबी ने अहमदाबाद में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर पहली बार IPL खिताब अपने नाम किया. गेंदबाजी में क्रुणाल पांड्या की फिरकी बॉलिंग 2/17 ने इस मैच में असली अंतर साबित किया. RCB की टीम यहां 190 रनों का स्कोर डिफेंड करने उतरी थी और उसने यह मैच 6 रनों से अपने नाम कर लिया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें