RCB vs DC WPL Final: दिल्ली कैपिटल्स की नजरें पहले खिताब पर, RCB भी इतिहास रचने उतरेगी

RCB vs DC WPL Final 2024: दिल्ली कैपिटल्स की टीम WPL Final 2024 में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ मैदान में उतरेगी. दिल्ली को पिछले सीजन के फाइनल में हार मिली थी.

Published date india.com Published: March 17, 2024 12:05 PM IST
RCB vs DC WPL Final: दिल्ली कैपिटल्स की नजरें पहले खिताब पर, RCB भी इतिहास रचने उतरेगी
RCB vs DC WPL Final 2024

नई दिल्ली: शानदार फॉर्म में चल रही दिल्ली कैपिटल्स पिछले साल चूक गई थी लेकिन अब रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ दूसरे महिला प्रीमियर लीग फाइनल (RCBW vs DCW WPL Final 2024) में उसकी नजरें खिताब अपने नाम करने पर लगी होंगी. पिछले साल पहले सत्र के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस ने सात विकेट से हराया था.

इस बार दिल्ली की टीम शानदार फॉर्म में है और आठ मैचों में 12 अंक लेकर पांच टीमों की लीग में शीर्ष पर है. मेग लेनिंग ने मोर्चे से अगुवाई करते हुए आठ पारियों में 308 रन बनाए हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका की हरफनमौला मारियाने काप और आस्ट्रेलिया की बाएं हाथ की स्पिनर जेस जोनासेन ने 11-11 विकेट लिए हैं. इस सत्र में दिल्ली को दो बार ही पराजय का सामना करना पड़ा जब उसे मुंबई इंडियंस और यूपी वारियर्स ने हराया. इसके अलावा उसका अभियान बेदाग रहा है.

IPL 2024 में खेलने के लिए 2 महीने बाद भारत दौरे लौटे विराट कोहली, जानिए कब जुड़ेंगे RCB कैंप से

आरसीबी के खिलाफ अब तक खेले गए चारों मुकाबले उसने जीते हैं. लेकिन फाइनल में पिछला प्रदर्शन मायने नहीं रखेगा. यह नया दिन और नया मैच है जिसमें दबाव झेलने में कामयाब रहने वाली टीम को ही ट्रॉफी मिलेगी. दिल्ली को लेनिंग और शेफाली वर्मा से अच्छी शुरुआत मिलने की उम्मीद होगी.

जेमिमा रौड्रिग्स भी मध्यक्रम में फॉर्म में है लेकिन हरफनमौला एलिसे कैप्सी और काप से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी. गेंदबाजी में जोनासेन, काप और शिखा पांडे ने अच्छा प्रदर्शन किया है. बाएं हाथ की स्पिनर राधा यादव ने भी दस विकेट चटकाए हैं और कोटला की धीमी पिच पर उनकी भूमिका अहम होगी.

PSL 2024: इमाद वसीम-हैदर अली ने खेली धुआंधार पारी, बाबर आजम की टीम को रौंद इस्लामाबाद यूनाइटेड तीसरी बार फाइनल में

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

दूसरी ओर आरसीबी लीग चरण में तीसरे स्थान पर रही थी लेकिन शुक्रवार को रोमांचक एलिमिनेटर में कम स्कोर बनाने के बावजूद मुंबई को पांच विकेट से हरा दिया. हरफनमौला एलिसा पैरी पर बल्लेबाजी का जिम्मा होगा जो अब तक 312 रन बना चुकी है । उन्होंने सात विकेट भी चटकाये हैं.

मुंबई के खिलाफ पैरी का हरफनमौला प्रदर्शन नहीं होता तो आरसीबी नहीं जीत पाती. पहले उन्होंने 50 गेंद में 66 रन बनाये और फिर एक विकेट भी लिया. उन्हें हालांकि कप्तान स्मृति मंधाना, सोफी डेवाइन, रिचा घोष और सोफी मोलिनू से और सहयोगी की उम्मीद होगी. आरसीबी के गेंदबाजों खासकर रेणुका सिंह, श्रेयांका पाटिल और जॉजिया वेयरहेम को भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा.

टीमें:

दिल्ली कैपिटल्स : मेग लानिंग (कप्तान) , लौरा हैरिस, तान्या भाटिया, जेमिमा रौड्रग्स, शेफाली वर्मा, एलिसे कैप्सी, मरियाने काप, शिखा पांडे, अनाबेल सदरलैंड, जेस जोनासेन, मिन्नु मनी, पूनम यादव, अरूंधति रेड्डी, टिटास साधु, राधा यादव, अश्विनी कुमारी, अपर्णा मंडल, वी स्नेहा दीप्ति.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर : स्मृति मंधाना (कप्तान), रिचा घोष , दिशा कासात, एस मेघना, इंद्राणी रॉय, सतीश शुभा, हीदर नाइट, सिमरन बहादुर, एन डि क्लेर्क, सोफी डेवाइन, श्रेयांका पाटिल, एलिसे पैरी, आशा शोभना, एकता बिष्ट, केट क्रॉस, सोफी मोलिनू, श्रद्धा पोखरकर, रेणुका सिंह, जॉर्जिया वेयरहैम.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.